दुष्यंत कुमार गौतम के बुरटुक हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, गंगटोक नगर निगम के मेयर और पार्षद मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, अन्य सलाहकार, विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी स्वागत के लिए पहुंचे।