नई दिल्ली

पंजाब में आतंकी हमलों की आशंका, खुफिया एजेंसियों ने दी चेतावनी

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में आतंकी हमले की जानकारी मिल रही है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े उपायों पर ध्यान दे।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 9:22 AM IST
intelligence agencies warned terror attacks in punjab
intelligence agencies warned terror attacks in punjab

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में आतंकी हमले की जानकारी मिल रही है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े उपायों पर ध्यान दे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर खास नजर बनाए रखे। बता दें कि बीते कुछ ही दिनों में स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की दो घटनाएं सामने आईं, इसके बाद कल लुधियाना जिला कोर्ट में एक धमाका हुआ। वहीं अब पंजाब में आतंकी हमलों की जानकारी मिल रही है। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंजाब के हालात बीते कुछ दिनों से कश्मीर से भी नाजुक हैं।

पंजाब पुलिस अलर्ट
ऐसे में पंजाब पुलिस को सावधान रहना चाहिए, जिससे आतंकियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद से पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई हैं। राज्य पुलिस फिलहाल खुफिया एजेंसियों के साथ तालमेल बैठा कर काम कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट कर दिया गया है, जिससे राज्य में हर हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रखी जा रही है। वहीं टीम सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर बनाए हुए है।

पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हम यह ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी तरह की अफवाह तो नहीं फैलाई जा रही है। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब सीमा में घुसा था ड्रोन
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में पंजाब की सीमा पर कई ड्रोन उड़ते हुए देखे गए हैं। कहा जा रहा है कि इन ड्रोन के माध्यम से राज्य में हथियार गिराए गए हैं। अब इन्हीं हथियारों और असलहों का इस्तेमाल राज्य की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए किया जा सकता है। बीते दिनों ही पंजाब की सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा गया था, जिसे बीएसएफ ने मार गिराया था।

सीजेआई ने जताई थी चिंता
गौरतलब है कि कल राज्य में लुधियाना जिला कोर्ट में एक धमाका हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं देश के चीफ जस्टिस ने भी इस धमाके पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं खतरनाक ट्रेंड हैं, इन्हें रोकने के लिए हमें काम करना होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन