नई दिल्ली

ED का दावा! देश छोड़ने की फिराक में थीं Jacqueline Fernandez

हाल में प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को लेकर एक बड़ा दावा किया है। ईडी के एक अधिकारी का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस की मुख्य आरोपी जैकलीन देश छोड़ने की फिराक में लगी थीं।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2022, 2:37 PM IST
देश छोड़ने की फिराक में थीं Jacqueline Fernandez
देश छोड़ने की फिराक में थीं Jacqueline Fernandez

जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) में नजर आने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने उन्हें मुख्या आरोपी बताया है। वहीं हाल में ईडी ने एक्ट्रेस को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। ईडी के एक अधिकारी ने एक्ट्रेस को लेकर दावा किया है कि 'वो देश छोड़ने की फिराक में थीं'। साथ ही ईडी ने ये भी दावा किया है कि जैकलीन ने अपने फोन से सभी सबूत मिटा दिए हैं। ईडी के एक अधिकारी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ये दावे किए हैं।

सामने आ रही खबरों की माने तो, आईडी के दावों में ऐसा कहा गया है कि जैकलीन ने अपने फोन से सारा डेटा हटा दिया है। ईडी के अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि 'उन्होंने अपने फोन से सभी जरूरी सबूत मिटाने की बात को स्वीकार किया और दूसरों को भी सबूत मिटाने के लिए कहा'। साथ ही अधिकारी ने ये भी बताया कि 'उन्होंने विदेश भागने की भी कोशिश की'।

ईडी अधिकारी ने ये भी कहा कि 'जैकलीन ने न केवल खुद अपराध की मनी का इस्तेमाल किया और उसका खूब एंजॉय किया, बल्कि ये भी शेयर किया कि उनके परिवार के कई सदस्यों ने जो विदेश में रह रहे हैं उन्होंने भी काफी लाभ उठाए, जबकि ये अच्छी तरह से जानते हैं कि चंद्रशेखर द्वारा बरसाए गए पैसे और गिफ्ट्स कुछ और नहीं, बल्कि अपराध के पैसे थे'।

यह भी पढ़ें: ऐसे कटी Amitabh Bachchan के पैर की नस! आनन-फानन में हुए अस्पताल में भर्ती

साथ ही ईडी ने ये भी खुलासा किया कि '7, 12, 24, 767 रुपये की राशि को अब तक अपराध के पैसे के तौर पर पहचाना गया है और इसे कुर्क किया गया है'। इसके अलावा ईडी ने बताया कि 'जैकलीन ने कभी भी जांच में अपना ठीक से सहयोग नहीं किया और केवल सबूतों और बयानों से सामना होने पर ही उन्होंने खुलासा किया था'।

बता दें कि इससे पहले ईडी द्वारा पूछताछ के दौरान जैकलीन ने इस बात से इनकार किया कि चंद्रशेखर ने अपने माता-पिता के लिए दो कारें खरीदी थीं, लेकिन पिछले साल 12 दिसंबर 2021 को उन्होंने इसे बात का माना और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बहन के खाते में 1,72,913 डॉलर भेजे गए थे।

यह भी पढे़ं: हमेशा मीडिया पर क्यों भड़कती हैं Jaya Bachchan?

Updated on:
23 Oct 2022, 2:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन