नई दिल्ली

जानलेवा बीमारी Covid-19 को मात देने के बाद कनिका कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर, परिवार संग आई नज़र

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) ने शेयर की तस्वीर कोरोनावायरस ( Coronavirus Positive Kanika Kapoor ) से ठीक होने के बाद लखनऊ के घर में बीता रही हैं परिवार संग समय

2 min read
Kanika Kapoor Shared Her First Photo After Coronavirus Negative

नई दिल्ली। कुछ समय पहले कोरोनावायरस की चपेट में आ चुकी बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Singer Kanika Kapoor Covid 19 Positive ) खूब सुर्खियों में थी। एक तरफ जहां वो अस्पताल में इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रही थीं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें बीमीरी को छुपाने के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इन के बीच कनिक ने इस जानलेवा बीमारी का पूरी हिम्म्त से सामना किया और वायरस को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर वापस चली गई। इन दिनों वो अपने परिावर संग ही समय बीता रही हैं। घर जाने के बाद पहली बार कनिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।

इस तस्वीर में कनिका बालकनी में अपने माता-पिता संग बैठकर चाय का लुफ्त उठाती हुई नज़र आ रही हैं। फोटो में कनिका काफी खुश दिखाई दे रही हैं। ये उनके ठीक होने के बाद की पहली तस्वीर है। जो उन्होंने इंस्टाग्राम ( Kanika Kapoor Instagram ) पर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-'आपको बस एक नरम मुस्कान, एक नरम दिल और एक गर्म चाय का कप चाहिए।' उन्होंने लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। उनके फैंस उनकी तस्वीर पर उन्हें ठीक होने की मुबारकबाद भी दे रहे हैं। इस वक्त कनिका अपने लखनऊ वाले घर में ही मौजूद हैं।

बता दें कनिका कपूर अपने बच्चों से मिलने के बाद लंदन से भारत वापस लौटी थीं। जिसके बाद वो अपने परिवार संग लखनऊ चली गई थी। वहां वो कई पार्टियों में शामिल हुई। तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया तो वो रिपार्ट में वो पॉजिटिव पाई गई। उन्हें लखनऊ के ही अस्पताल ( Lucknow Hospital ) में एडमिट करवाया गया। जहां उनका कई हफ्तों तक इलाज चला। वहीं उनपर बीमारी को छुपाने का और जानबूझकर इस बीमारी से लोगों को संक्रमित करने का आरोप भी लगा। जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ( Uttar Pardesh Police ) ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर दी।

Published on:
27 Apr 2020 09:50 am
Also Read
View All
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान: 11 मई से शुरू होगा वेकेशन, 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों को नहीं मिलेगी पूरी राहत

नई पिच पर सियासी खेल: भाजपा के हिंदुत्व 2.0 के सामने विपक्ष तलाश रहा नैरेटिव

‘इतनी गुंडागर्दी न दिखाओ भाजपाइयों’, TMC की महुआ मोइत्रा के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी पर भड़के AAP नेता संजय सिंह

आत्महत्या के मामलों में दिल्ली देश में सबसे आगे, शादीशुदा पुरुष सबसे अधिक शिकार, NCRB डेटा का खुलासा

सौतेले पिता ने 13 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, 5 महीने की हुई गर्भवती, दिल्ली के रोहिणी में मानवता शर्मसार