scriptकनिका कपूर ने सोशल मीडिया से डिलीट की पोस्ट,दी थी जानकारी कोरोनावायरस से ग्रस्त होने की | Bollywood Singer Kanika Kapoor Delete Her Post From Instagram | Patrika News

कनिका कपूर ने सोशल मीडिया से डिलीट की पोस्ट,दी थी जानकारी कोरोनावायरस से ग्रस्त होने की

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2020 01:50:27 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) ने इंस्टाग्राम पर डिलीट किया पोस्ट
पोस्ट में स्वीकार था कोरनावायरस से ग्रस्त होने की बात
तीसरी बार भी रिपार्ट आई पॉजिटिव

कनिका कपूर ने डिलीट की पोस्ट

कनिका कपूर ने डिलीट की पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) इन दिनों कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की बीमारी को छुपाने की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। लेकिन अब फिर से वो खबरों में आ गई हैं। दरअसल, कनिका के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपडेट की थी। इस पोस्ट को कनिका ने तब पोस्ट किया था जब वो कोरोनावायरस के चलते अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन अब अगर आप उनके इंस्टाग्राम पर नज़र डालेगें। तो देखेंगे कि उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी है। जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि वो कोविड-19 से ग्रस्त हैं।

कनिका कपूर का तीन बार कोरोनावारयस का टेस्ट हो चुका है। जिसमें फिर से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। SGPGIMS के मुताबिक जब तक उनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती है। तब तक उनका इलाज चलता रहेगा। बता दें कुछ समय पहले उनके भाई ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि था कि उन्हें सिर दर्द और बुखार की शिकायत है।

kanikka.png

बता दें इस वक्त भारत में तेजी से कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक 649 मामले सामने आए हैं। जिसमें से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 43 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत सरकार ने लॉकडाउन के पीरियड को बढ़ाकर 21 दिनों तक बढ़ा दिया है। सरकार लोगों से अपील कर रही है कि लोग घरों से बाहर ना आए और ना ही भीड़ में जाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो