19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘पंजाब चुनाव के चलते हो रही राजनीतिक कार्रवाई’, रेखा गुप्ता ने गिरफ्तारी को ठहराया सही

Satyendar Jain Arrest: सत्येंद्र जैन की दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान तेज है। जैन ने इसे पंजाब चुनाव से जोड़ा, जबकि CM रेखा गुप्ता ने कार्रवाई को सही बताया है।
2 min read
Google source verification
Satyendar Jain news

सत्येंद्र जैन(फोटो-IANS)

Satyendar Jain Case: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद राजधानी में सियासी घमासान तेज हो गया है। गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया में जैन ने इसे पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए राजनीतिक कार्रवाई बताया। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए कहा कि जांच एजेंसियां कैग की रिपोर्ट के आधार पर अपना काम कर रही हैं।

सत्येंद्र जैन बोले- ‘पंजाब चुनाव के चलते हुई गिरफ्तारी’

सत्येंद्र जैन को मंगलवार को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उन्नयन से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ले जाते समय जैन ने मीडिया से कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘पंजाब चुनाव’ के चलते हुई है। उन्होंने इसे राजनीति बताया। जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है। पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ कर रही है।

रेखा गुप्ता ने गिरफ्तारी को बताया सही

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जैन की गिरफ्तारी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़े मामलों की जांच चल रही है और विधानसभा के पटल पर 19 कैग रिपोर्ट पेश की गई थीं। रेखा गुप्ता ने कहा कि इन कैग रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

टेंडर में हेरफेर का क्या है मामला?

एसीबी के मुताबिक, यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रडेशन और क्षमता बढ़ाने से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं का है। जांच एजेंसी का आरोप है कि टेंडर की तकनीकी शर्तों में इस तरह बदलाव किए गए, जिससे एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाया जा सके। आरोपों में टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर, प्रतिस्पर्धा सीमित करना और आपराधिक साजिश शामिल हैं। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि प्रस्तावित पायलट स्टडी नहीं कराई गई और तकनीक, मीडिया से जुड़े प्रावधानों तथा उपचारित पानी के जरूरी मानकों से संबंधित शर्तों में बदलाव किए गए।

जैन समेत छह लोग गिरफ्तार

एसीबी ने इस मामले में सत्येंद्र जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय, पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव और निजी क्षेत्र से जुड़े नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा तथा पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग