19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिटेन करने के बाद तेजस्वी को ले जाने वाली पुलिस बस पंचर, ई-रिक्शा से थाना पहुंचे मीसा भारती और संजय यादव

RJD Raj Bhavan March: पटना राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत RJD के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि, उन्हें थाने ले जा रही पुलिस बस का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद मीसा भारती और राज्यसभा सांसद संजय यादव ई-रिक्शा से सचिवालय पुलिस स्टेशन गए।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 19, 2026

rjd raj bhavan march

मीसा भारती और तेजस्वी यादव (फोटो- वीडियो ग्रैब @ ANI & Dhiraj Singh X)

Patna Raj Bhavan March: बिहार के छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राजभवन मार्च के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिला। पुलिस द्वारा मार्च को रोके जाने और वाटर कैनन की कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती और राज्यसभा सांसद संजय यादव समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, हिरासत में लेकर सचिवालय थाना ले जाने वाली पुलिस बस का टायर ही पंचर हो गया।

एक तरफ झुक गई बस

पुलिस बस पंचर होने के बाद सांसद मीसा भारती और राज्यसभा सांसद संजय यादव सहित कई अन्य नेता ई-रिक्शा में बैठकर सचिवालय थाना पहुंचे। रास्ते में मीडिया से बात करते हुए मीसा भारती ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से बुलाई गई बस में क्षमता से कहीं ज़्यादा कार्यकर्ताओं और छात्रों को जबरदस्ती भरा गया था। टायर पहले से पंचर था या ज़्यादा बोझ की वजह से फटा, बस एक तरफ खतरनाक ढंग से झुक गई थी।

ई-रिक्शा से थाने पहुंची मीसा

मीसा भारती ने कहा कि अगर हम थोड़ी देर और उस बस में बैठे रहते तो वह पलट जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। कई लोगों के हाथ-पैर टूट सकते थे। ऐसा लगता है कि यह बिहार सरकार और पुलिस की कोई सोची-समझी साजिश थी। जब बस खराब हुई तो पुलिस ने कहा कि आप अपना इंतजाम खुद देख लीजिए। इसके बाद जिसे जो साधन मिला उसका इस्तेमाल किया, कोई पैदल तो कोई रिक्शे से गया। हमें ई-रिक्शा मिला, इसलिए हम उसमें में बैठकर सचिवालय थाना जा रहे हैं।

लाठीचार्ज और बदसलूकी का लगाया आरोप

मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए मीसा भारती ने कहा कि RJD कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से मार्च कर रहे थे और उन्होंने इसके लिए जरूरी मंजूरी भी ली थी। इसके बावजूद पुलिस ने बेरहमी से वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई जगहों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और कई लोगों के कपड़े फाड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों और विपक्ष की आवाज को लाठी और वॉटर कैनन से दबाया नहीं जा सकता।

सिवान के DM और SP के सस्पेंड होने तक आंदोलन जारी रहेगा

सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए मीसा भारती ने कहा कि जब तक सिवान के ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष खत्म नहीं होगा। इन अधिकारियों के संभावित तबादले से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके खिलफफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार उनके लिए फायदेमंद जिला ढूंढ रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई निचले स्तर का पुलिस अधिकारी सीनियर अधिकारियों के आदेश के बिना इतनी बड़ी घटना के दौरान AK-47 चला सकता है। मीसा भारती ने चेतावनी दी कि RJD छात्रों के अधिकारों और न्याय के लिए लड़ने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों में अपना विरोध-प्रदर्शन और धरना जारी रखेगी।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग