19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना में आरजेडी के ‘राजभवन मार्च’ पर बड़ा बवाल: तेजस्वी यादव हिरासत में, उग्र समर्थकों ने घेरी पुलिस बस

Tejashwi Yadav detained Patna: पटना में आरजेडी के 'राजभवन मार्च' के दौरान भारी बवाल! पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया, जिसके बाद उग्र कार्यकर्ताओं ने पुलिस बस को घेरकर प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Imran Ansari

Aug 19, 2026

Tejashwi Yadav arrest news

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, फोटो सोर्स- ANI

Patna tejashwi yadav detained: बिहार की राजधानी पटना में बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और सिवान में छात्रों पर हुई गोलीबारी के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का प्रदर्शन हिंसक मोड़ पर पहुंच गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाले गए 'राजभवन मार्च' को पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे के पास बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का प्रयोग कर रोक दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव को हिरासत में लेकर एक पुलिस बस में बैठा दिया, जिसके बाद पूरी सड़क पर जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया।

RJD कार्यकर्ताओं ने बस के पहियों की हवा निकाली

बता दें कि हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस तेजस्वी यादव को एक बस में लेकर जा रही थी। इसी दौरान RJD कार्यकर्ताओं ने बस को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ता बस की छत पर चढ़ गए, जबकि कुछ ने उसके पहियों की हवा निकाल दी, जिससे बस आगे नहीं बढ़ सकी। तेजस्वी के मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बनी। आरोप है कि कुछ RJD कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की ओर पानी की बोतलें भी फेंकीं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फटने की भी जानकारी सामने आई।

लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस और RJD कार्यकर्ताओं में तनाव

RJD के इस मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पार्टी के मुताबिक, छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में AK-47 से हुई फायरिंग के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन में शामिल कई लोग AK-47 के कटआउट लेकर भी पहुंचे। जैसे ही प्रदर्शनकारी लोकभवन की ओर आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया

प्रदर्शनकारियों को लोकभवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बावजूद RJD कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ने के बीच पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। तेजस्वी की हिरासत की खबर मिलते ही RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध और तेज हो गया और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग