
लॉक अप में कंगना रनौत ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को स्टेज पर बुलाया और डांस करने के लिए कहा, जिस के बाद दोनों ने नागिन गिन और इक हो गए हम और तुम सॉन्ग पर डांस परफॉर्मेंस दिया। इसके बाद पर कंगना रनौत ने करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश से बेहद पर्सनल सवाल पूछती हैं, जिससे तेजस्वी पानी पानी हो जाती हैं और कहती हैं मम्मी न देख ही हों। इस पर करण ने कहा कि वह उन्हें हैंडल कर लेंगे।
कंगना सबसे पहले पूछती हैं कि दोनों में से ज्यादा पोजेसिव कौन है? इसपर दोनों एक दूसरे का नाम लेते हैं। जब बात आई कि कौन सबसे पहले सॉरी बोलता है तो तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि करण ही उन्हें पहले सॉरी बोलते हैं।
कंगना फिर पूछती हैं कि आप दोनों में से ज्यादा अच्छा किसर कौन है? इस सवाल पर भी करण और तेजस्वी एक दूसरे का नाम लेते हैं, लेकिन करण तेजस्वी से चुटकी लेते हुए कहते हैं । शरमा क्यों रही है ये लॉक अप है। इसपर तेजस्वी कहती हैं- हम दोनों की काफी अच्छे हैं, लेकिन करण तेजस्वी से कहते हैं कि पहली बार में तुम ज्यादा अच्छी थी। इसपर तेजस्वी भी हामी भरते हुए कहती हैं कि पहली किस में वो बेस्ट थीं।
इसके बाद जो केगना पूछती हैं उससे सब शॉक्ड हो जाते हैं। कंगना रनौत आगे मस्ती में पूछती हैं- किसे टॉप पर रहना पसंद है? कंगना तुरंत आगे कहती हैं मैं गेम की बात कर रही हूं। इसपर करण तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहते हैं- गेम में उसे, लेकिन करण आगे कहते हैं- मैं गेम की बात नहीं कर रहा हूं. करण के इस जवाब पर तेजस्वी कहती हैं ये क्या हो रहा है। आपको बता दें शो खत्म हो चुका है और मुनव्वर फारूकी लॉक अप के पहले सीजन के विनर चुने गए हैं।