1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध का आह्वान

CEC Gyanesh Kumar: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है।
2 min read
Google source verification
CEC Gyanesh Kumar

जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, फोटो सोर्स- ANI

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए अब तक परमिशन जारी नहीं की गई है।

यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों की ओर से प्रस्तावित है। प्रदर्शन गांधी जयंती के दिन आयोजित किया जाना है। आयोजकों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग भी शुरू कर दी है। AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। कुछ अन्य विपक्षी समूहों के भी प्रदर्शन में शामिल होने या समानांतर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की संभावना है।

मुंबई में CJP का 'जेल भरो आंदोलन'

इस बीच Cockroach Janta Party (CJP) आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे समानांतर 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान किया है। दीपके ने पहले दावा किया था कि मुंबई पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उन्होंने गांधी जयंती पर 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करने की घोषणा की।

शिवाजी पार्क में सभा की तैयारी

हालांकि, मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि 2013 के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के कारण शिवाजी पार्क में सभा के लिए अनुमति देने का अधिकार उसके पास नहीं है। पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क 'साइलेंस जोन' में आता है। पुलिस ने प्रदर्शन के लिए आवेदन करने वाले अजिंक्य शिंदे को मुंबई में किसी वैकल्पिक स्थान की तलाश कर वहां अनुमति लेने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर उस पर उचित तरीके से विचार किया जाएगा।

CJP ने पहले घोषणा की थी कि अगर ज्ञानेश कुमार CEC पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह 2 अक्टूबर को मुंबई से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगा। 25 सितंबर को अभिजीत दीपके ने कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार अगले दिन तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में देशव्यापी विरोध शुरू करेगा और इसे देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाएगा। उन्होंने गांधी जयंती पर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने की अपील की थी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग