नई दिल्ली

Karnataka News: ममता शर्मसार! मां ने 4 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से नीचे फेंका

बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने 4 साल की मासूम बच्ची को चौथी मंजिल से नीचे फैंक दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। आरोपी महिला एक नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2022, 5:00 PM IST
Woman throws 4-year-old daughter to death in Bengaluru
Woman throws 4-year-old daughter to death in Bengaluru

कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जहां एक मां अपने बच्चे को चौथी मंजिल से फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। 4 साल की इस मासूम को मां के हाथों ही अपनी जान गंवानी पड़ी। कहा जाता है मां को बच्चों का सबसे बड़ा रक्षक होती है, मगर बेंगलुरु में रहने वाली इस आरोपी महिला ने अपनी बेटी को चौथी मंजिल ने नीचे फेंक दिया। ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्ची जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर थी और गूंगी-बहरी थी। बच्चे के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण मां डिप्रेशन में थी। इससे तंग आकर उसने यह भयानक कदम उठाया, बच्चे को बालकनी से फेंक दिया और अपने बच्चे के प्रति जो ममता थी उसे वो एक पल के लिये भूल गई। ये घटना बेंगलुरु सेंट्रल डिवीजन के एसआर नगर के एक अपार्टमेंट में हुई।

सिर्फ यहीं नहीं, बच्चे को फेंकने के बाद मां ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मरने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, बच्ची को फेंकने के बाद, महिला रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ सेकंड के लिए उसी पर बैठी रही। महिला को रेलिंग पर बैठा देखकर आसपास के लोगों ने उसे खींच कर बचा लिया।

कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले इस महिला ने अपने बच्चे को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। फिर पिता ने बच्चे की तलाश की और बच्चे को घर ले आया। आरोपी महिलाडेंटिस्ट के तौर पर प्रैक्टिस कर रही है और बच्ची के पिता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मां ने जानबूझकर बच्चे को बालकनी से फेंका और हमने मां को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मां से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग लड़की को पिलाई शराब, POCSO एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

Published on:
Also Read
View All