नई दिल्ली

गोवा में अरविंद केजरीवाल का ऐलान, हर महीनें देंगे 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता, बिजली होगी बिल्कुल फ्री

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कई बड़े ऐलान किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि राज्य में पात्र युवाओं को हर महीनें 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके साथ ही राज्य में बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 4:42 PM IST
kejriwal announce rs 3000 per month unemployed allowance in goa
kejriwal announce rs 3000 per month unemployed allowance in goa

नई दिल्ली। अलगे साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने रैलियां और घोषणाएं शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज गोवा में मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनी तो हर महीनें 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके साथ ही राज्य में बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी।

दिल्ली की तर्ज पर होगा गोवा का विकास
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमारा लक्ष्य गोवा में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास करना है। हमारी सरकार बनने पर लोगों को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली भी बिल्कुल फ्री होगी। उन्होंने आगे कहा कि अब गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक-एक स्कूल खुलवाएंगे। दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक खोला है, गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक क्लीनिक खोलेंगे।

3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता का ऐलान
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने रोजगार के मुद्दे पर भी बात की। दिल्ली सीएम ने कहा कि बेरोजगारी भी राज्य में बड़ी समस्या है, हम इसे जड़ से खत्म करने पर काम करेंगे। उनका मानना है कि सभी को रोजगार देने में समय लगेगा, लेकिन जब तक रोजगार नहीं देते तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे, राज्य के हर पात्र युवा को हर महीने 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर गोवा के दौरे पर हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीटर पर इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कोंकणी भाषा में ट्वीट कर लिखा था कि हमारे धार्मिक और तीर्थस्थलों का महत्व हमारे जीवन में रहे। हम इन स्थलों पर जाएं तो भगवान हमें आशीर्वाद दें हमें जीवन में नई ऊर्जा और दिशा मिले। बता दें कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उन्होंने वहां की जनता से बड़े वादे किए हैं।

Published on:
Also Read
View All
सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने क्यों याद दिलाया RSS पर लगा प्रतिबंध? पवन खेड़ा ने दिलाई 1948 की याद

राहुल गांधी को याद आईं दादी इंदिरा गांधी, बचपन की उस सीख को याद कर भावुक हुए; लिखा- ‘क्या खूबसूरत तोहफा दिया था’

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

‘सी यू देयर’: CJP के बाद AISA की नेहा बोरा ने दिया समर्थन, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ