31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही बीजेपी

कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 7 Nov 2021, 11:50 PM IST

congress targets on government over rising committed suicide case

congress targets on government over rising committed suicide case

नई दिल्ली। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर रहने वाली कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। 2014 में जब से बीजेपी सत्ता में आई है उसके बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने आत्महत्या की है। कांग्रेस का कहना है कि इन लोगों ने सरकार के रवैए की वजह से अपनी जान दी है।

बीजेपी सरकार में 9.52 लाख लोगों ने की आत्महत्या
रणदीप सुरजेवाला ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक कुल 9.52 लाख लोग आत्महत्या कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या करने वाले छात्रों की संख्या में 55 प्रतिशत, ऐसे बेरोजगारों की संख्या में 58 प्रतिशत और किसानों, मजदूरों तथा दिहाड़ी मजदूरों की संख्या में 139.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नाकामी को छिपा रही सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 2014 से 2020 के बीच पिछले सात साल के दौरान मोदी सरकार की नाकाम और संवेदनहीन नीतियों से 9,52,875 भारतीय आत्महत्या करने को मजबूर हुए थे। इसके बाद भी सरकार अपनी नाकाम जनविरोधी नीतियों को छिपाने की कोशिश में लोगों के बीच विभाजन, नकारात्मकता, निराशा को बढ़ावा दे रही है। सुरजेवाला ने कहा कि इतने खराब आंकड़ों के बावजूद सत्ता के प्रति बीजेपी की ललक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब की जनता को डबल राहत, हफ्तेभर में 16 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुए पेट्रोल

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े डरावने और दिल दहला देने वाले हैं। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, कृषि कानूनों ने किसानों को उनकी ही जमीन में मजदूर बना दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे व्यापारी को बर्बाद कर दिया। यही वजह है कि लोग इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हैं। इसके लिए पूरी तरह से सरकार ही जिम्मेदार है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़