30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब की जनता को डबल राहत, हफ्तेभर में करीब 16 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद पंजाब सरकार ने राज्य को लोगों को दोगुनी राहत दी है। चन्नी सरकार ने पेट्रोल का रेट 10 रुपए और डीजल का रेट 5 रुपए लीटर घटा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 7 Nov 2021, 11:53 PM IST

punjab gov vat cuts petrol rs 10 on per litre rate active by tonight

punjab gov vat cuts petrol rs 10 on per litre rate active by tonight

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। वहीं विपक्ष भी इस मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी बीच दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम दिया। बता दें कि केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी घटाई है। वहीं पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को दोगुनी राहत दे दी है।

सरकार के निशाने पर कांग्रेस शासित राज्य
केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद से राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत को कम करने को लेकर होड़ मच गई है। ज्यादातर राज्यों में कीमतों में राहत दे दी हैं। वहीं कुछ कांग्रेस शासित राज्यों ने कीमतों में राहत देने में देर की तो बीजेपी नेता सरकारों पर हमलावर हैं। बता दें कि बीजेपी नेता दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पंजाब की सरकार को खास तौर पर निशाना बना रहे हैं।

आज रात से लागू होगी नई कीमत
अब पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को दोगुनी राहत देने का ऐलान कर दिया है। काफी मंथन के बाद पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए पेट्रोल का रेट 10 रुपए और डीजल का रेट 5 रुपए लीटर घटा दिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ये रेट आज रात से ही लागू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार में अब घर बैठे सिर्फ एक फोन कर लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन

गौरतलब है कि पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद से राज्य में एक हफ्ते के भीतर ही पेट्रोल कम से कम साढ़े 15 रुपए और डीजल भी साढ़े 15 रुपए लीटर की बड़ी राहत मिली है। बता दें कि पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने 5 रुपये लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने उसपर वैट 10 रुपए लीटर घटाने का फैसला लिया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगले साल राज्य में चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस का यह फैसला काफी अहम है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग