नई दिल्ली

सेना का ‘मिनी डिफेंस एक्सपो’ कोलकाता में 6 से 9 जुलाई के बीच

रक्षा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारतीय सेना पहली बार इस साल जुलाई में कोलकाता में एक मिनी डिफेंस एक्सपो आयोजित करने जा रही है। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता के अनुसार यह आयोजन स्टार्ट-अप और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर देगा।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2022, 7:50 PM IST
सेना ने 'मिनी डिफेंस एक्सपो' की बनाई योजना, पहली बार कोलकाता में 6 से 9 जुलाई के बीच होगा आयोजन
सेना ने 'मिनी डिफेंस एक्सपो' की बनाई योजना, पहली बार कोलकाता में 6 से 9 जुलाई के बीच होगा आयोजन

पश्चिम बंगाल में पहली बार 'मिनी डिफेंस एक्सपो' का आयोजन होने जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारतीय सेना पहली बार इस साल जुलाई में कोलकाता में एक मिनी डिफेंस एक्सपो आयोजित करने जा रही है। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने मंगलवार को शहर में एमसीसीआई डिफेंस कॉन्क्लेव 2022 में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 6 से 9 जुलाई के बीच 'मिनी डिफेंस एक्सपो' का आयोजन किया जाएगा।

राणा प्रताप कलिता ने ने यह भी बताया कि सेना डिजाइन ब्यूरो की क्षेत्रीय रूप से अपने नोड्स स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम 6-9 जुलाई तक कोलकाता में एक मिनी डिफेंस एक्सपो आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। मैं उद्योगपतियों से इसमें बड़े पैमाने पर आने और भाग लेने का अनुरोध करता हूं। यह एक शानदार अवसर होगा। आप सभी के लिए अपने उपकरणों का प्रदर्शन करने के लिए, विशेष रूप से MSME क्षेत्र में स्टार्ट-अप और रक्षा के लिए। हम सीआईआई और एमसीसीआई जैसे उद्योग निकायों और आईआईटी जैसे शैक्षणिक संस्थानों तक भी पहुंच रहे हैं।"

पूर्वी सेना के कमांडर ने कहा, "सशस्त्र बल नए उत्पादों के अनुसंधान और विकास के लिए प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के संपर्क में हैं और उन्होंने हाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी का दौरा किया था। रूस-यूक्रेन युद्ध ने सिखाया है कि एक राष्ट्र को अपना युद्ध अकेले लड़ना होता है और यह आत्मनिर्भरता के महत्व को दर्शाता है।" कोलकाता में होने जा रहे 'मिनी डिफेंस एक्सपो' के लिए प्रतिभागियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने बाद में कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि लगभग 100-150 रक्षा निर्माता इसमें भाग लेंगे।"

यह भी पढ़ें: अमित शाह और IAS पूजा सिंहल की फोटो शेयर करने वाले फिल्ममेकर को कोर्ट से नहीं मिली राहत
यह भी पढ़ें: समलैंगिकता पर बोले CM नीतीश कुमार- 'लड़का-लड़का शादी कर लेंगे तो कोई पैदा कैसे होगा'

Updated on:
24 May 2022, 7:50 PM IST
Published on: