नई दिल्ली

‘गद्दारी की यही सजा’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या की ली जिम्मेदारी

Bhanu Rana Murder California: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कैलिफोर्निया में भानु राणा की हत्या का दावा किया। गैंग ने उसे 'गद्दार' बताया और चेतावनी दी कि देश के खिलाफ काम करने वालों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ा जाएगा।
2 min read
Lawrence Bishnoi gang claims responsibility murder Bhanu Rana California
गैंगस्टर भानु राणा की हत्या की ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ केवल भारत में या आस-पास के देशों में नहीं बल्कि सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गया है। गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया में हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की हत्या कर दी है। भानु राणा कभी बिश्नोई गैंग का बेहद करीबी सहयोगी हुआ करता था, लेकिन पिछले साल दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने हिंदी और पंजाबी में लिखी एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि इस वारदात को 'सरपंच यूरोप', हिसार के साहिल दुहान और बिश्नोई गैंग के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया है। बता दें कि वायरल पोस्ट में भानु राणा को 'गद्दार' बताया गया है। गैंग का दावा है कि उन्होंने ठीक एक साल पहले ही उसकी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। इसके साथ ही इस पोस्ट से यह खुलासा हुआ है कि गैंग ने गोल्डी ढिल्लों से अपना नाता तोड़ते हुए उसे 'नशा तस्कर' और 'मुखबिर' करार दिया है।

कौन था भानु राणा?

हरियाणा के करनाल का निवासी भानु राणा एक कुख्यात अपराधी था, जिस पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच के दौरान उसका आतंकी कनेक्शन भी सामने आया था, जिसके बाद से भारतीय एजेंसियां उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। नवंबर 2025 में उसे अमेरिका में पकड़ा गया था, और तब से भारत सरकार उसे प्रत्यर्पित (Extradition) करवाकर स्वदेश लाने की कानूनी प्रक्रियाओं में जुटी हुई थी।

बिश्नोई गैंग की 'खतरनाक' चेतावनी

पोस्ट के अंत में गैंग ने बेहद खौफनाक चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के आदेशानुसार, जो कोई भी देश के खिलाफ काम करेगा, उसे दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया है कि दुश्मनों को भानु राणा की तरह ही '10 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा' ताकि उनकी लाश तक न मिल सके।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा

इस संदेश के अंत में गैंग ने ऑस्ट्रेलिया और स्पेन जैसे देशों में फैले अपने सहयोगियों की एक लंबी लिस्ट जारी की है, जो इस अपराधी नेटवर्क की गहरी और अंतरराष्ट्रीय पहुँच को दर्शाता है। हालांकि, कैलिफोर्निया पुलिस की ओर से अभी तक इस हत्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Updated on:
07 Apr 2026 12:42 pm
Published on:
07 Apr 2026 12:41 pm
Also Read
View All
अब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ा

दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी ने खुलकर बताया कि प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ, कहा- डॉक्टर के पास जाने का वक्त भी नहीं

दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर DCP सृष्टि पांडे ने युवाओं को दी सलाह, बोलीं- गैरकानूनी हरकतों से रहें दूर

‘मैंने तो सिर्फ सवाल पूछा था’, मारपीट के बाद युवक ने कहा- राहुल गांधी को गाली नहीं दी, फिर मुझे क्यों मारा?

नाना पाटेकर क्यों मनाते थे घर में गणेशोत्सव? बोले थे- ‘पिता के जाने के बाद मां के लिए परंपरा जारी रखी’