नई दिल्ली

शादी समारोह के बीच स्टेज पर पहुंचे प्रेमी ने दुल्हन को पहना दी वरमाला, देखता रहा दूल्हा, लौटी बारात

Delhi Wedding: दिल्ली के राजौरी गार्डन में शादी के मंडप में जयमाला के समय प्रेमी स्टेज पर पहुंचा। इसके बाद दुल्हन के पिता ने लड़की का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया और दूल्हा बिना दुल्हन बारात लेकर लौट गया।

2 min read
दिल्ली में शादी समारोह के बीच जयमाला स्टेज पर पहुंचा प्रेमी। दूल्हे के सामने ही दुल्हन से रचा ली शादी।

Delhi Wedding: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला सामने आया है। दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक शादी समारोह में उस समय हलचल मच गई, जब एक प्रेमी अचानक जयमाला स्टेज पर पहुंच गया। जयमाला स्टेज पर पहुंचा प्रेमी दुल्हन के सामने घुटनों पर बैठ गया और दुल्हन की ओर देखने लगा। इसपर दुल्हन भी घुटनों पर बैठ गई। यह देख स्टेज पर मौजूद दूल्हे के होश फाख्ता हो गए। इसमें सबसे खास और हैरानी वाली बात ये है कि दुल्हन के पिता ने बेटी के मन की बात समझते हुए उसका हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया। इसके बाद दूल्हा जयमाला छोड़कर स्टेज से चलता बना। बारात में जयमाला के समय शादी में आए इस मोड़ से बाराती भी हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रिका. कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा आदेश

घुटनों पर बैठे प्रेमी से करा दी दुल्हन की शादी

दरअसल, यह पूरा मामला दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के स्टेज पर खड़े हैं। इसी बीच एक लड़के की एंट्री होती है, जो दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है। युवक जयमाला स्टेज पर आते ही घुटनों पर बैठ जाता है। यह देख दुल्हन भी अपने घुटनों पर बैठ जाती है और अपने पिता की ओर देखने लगती है। पिता भी अपनी बेटी के मन के भाव समझने में देर नहीं करता है और आगे आकर दुल्हन का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे देता है।

यह देख दूल्हा स्टेज से चला जाता है और दुल्हन बनी प्रेमिका अपने प्रेमी से लिपट जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर्स ने अपने-अपने अनुसार प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बताया तो किसी ने समाज और संस्कृति पर इसे धब्बा बताया। हालांकि इस वीडियो को अब तक लगभग तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, 16 सौ लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा चार सौ से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है और तबरीबन चार सौ लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया फेक वीडियो

सोशल मीडिया 'X' पर इस वीडियो को तनवीर रंगरेज नाम के यूजर्स ने शेयर किया है। इसपर डॉ. योगेश तिवारी नाम के एक यूजर्स ने लिखा "स्क्रिप्टेड वीडियो, आजकल ऐसे वीडियो का चलन चल रहा है, इससे संस्कृति और समाज दोनों पर प्रहार किया जा रहा है।" ओपी सिंह नाम के एक दूसरे यूजर्स ने लिखा "पिता को ऑस्कर दुल्हन और दूल्हे को ग्रेनी अवॉर्ड प्रेमी को बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड और कैमरामैन और वीडियो पोस्ट करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।"

अभिमन्यु मिश्रा नाम के एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा "वैसे तो ये फेक वीडियो है। लेकिन इन क्रिएटर ने पूरा समाज गंदा कर रखा है।" राहुल निर्मल ने लिखा "ये कार्य पिता को पहले ही कर देना चाहिए। बाकी दूल्हे पक्ष के लिए यह गहरी चोट है। उसके मान-सम्मान की धज्जियां उड़ा दी गईं।" मोहम्मद हारून नाम के एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा "पिता ने सही किया, बेटी ने भी सही किया। दोनों अपनी जगह सही हैं। शादी के बाद भी वो खुश नहीं रह पाती, बाकी दूल्‍हे के लिए संवेदना।"

ये भी पढ़ें

आधी रात चलती बस में लड़की से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड…दिल्ली में 13 साल पहले कैसे हुई थी ‘निर्भया’ से हैवानियत?

Also Read
View All

अगली खबर