
Delhi Water Crisis
Delhi Water Crisis: देश की राजधानी के कई हिस्सों में रहने वाले लोगों को आने वाले सोमवार और मंगलवार को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि शहर के करीब 11 से अधिक इलाकों में 6 और 7 अप्रैल को जलापूर्ति (Water Supply) प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी पहले से ही जमा कर लें।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह कटौती भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) की सालाना सफाई और फ्लशिंग के काम की वजह से की जा रही है। सिस्टम की दक्षता बनाए रखने के लिए हर साल यह मेंटेनेंस का काम किया जाता है, जिसके चलते पंपिंग स्टेशन कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि सफाई अभियान के पहले दिन यानी सोमवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी एरिया, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4, रोहिणी, फिलिंग प्वाइंट, कराला गांव और आसपास के क्षेत्र। इन सभी जगहों पर पानी की दिक्कत हो सकती है।
7 अप्रैल (मंगलवार) को मेंटेनेंस का काम रोहिणी के अन्य पॉकेट्स में शिफ्ट होने के कारण कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी और नल सूखे रह सकते हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सुल्तानपुरी, रोहिणी सेक्टर-3 के पॉकेट F-23, A-1, B-10 और C-12, रोहिणी फिलिंग पॉइंट, कराला गांव और उससे सटे इलाके शामिल हैं।
जल बोर्ड ने जल संकट के लिए खेद जताते हुए कहा है कि सभी लोग रविवार शाम तक ही अपनी पानी की टंकियां भर लें ताकि सोमवार और मंगलवार को दैनिक कार्यों में परेशानी न हो। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि काम पूरा होते ही आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल कर दी जाएगी, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में पानी पहुंचने में थोड़ा अतिरिक्त समय लग सकता है।
Published on:
05 Apr 2026 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
