नई दिल्ली

अब महाराष्ट्र सरकार भी कर रही है स्कूल खोलने की तैयारी, शिक्षा मंत्री बोले- ‘ये किसी चुनौती से कम नहीं’

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Maharashtra government) राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू ने कहा कि जल्द ही सरकार स्कूल खोलने के संबंध में फैसला लेगी।

2 min read
Sep 04, 2021
कोरोना में महाराष्ट्र के स्कूल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Maharashtra government) राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू ने कहा कि जल्द ही सरकार स्कूल खोलने के संबंध में फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अगले कुछ दिनों में बैठक की जाएगी। उस बैठक में स्कूलों (Maharashtra school) को खोलने की तारीख तय कर ली जाएगी।

स्कूल खोलना चुनौती है

इस दौरान कडू ने कहा कि कोरोना महामारी (covid-19) को एक साल से अधिक समय हो गया है। वहीं अब देश के अन्य राज्यों में कोरोना गाइडलाइन के साथ स्कूल खुलने लगे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र भी इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। केरल के बाद कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है, ऐसे में स्कूल खोलना सरकार के लिए भी चुनौती से कम नहीं है।

वहीं बच्चों की टास्क फोर्स समिति ने स्कूल खोलने से पहले शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ के टीकाकरण पर जोर दिया है। इसके साथ ही टास्क फोर्स ने कुछ और चिंताएं जाहिर की हैं, जिनमें सैनेटाइजेशन और मेडिकल इमरजेंसी जैसी परिस्थितियां शामिल हैं। टास्क फोर्स ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की योजना पर चर्चा की है और वे सुनिश्चित करना चाहता है कि स्कूल पूरी तरह से इसके तैयार हों और ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद कोविड -19 मामलों में वृद्धि न हो।

गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना महामारी के आने के बाद से देशभर के स्कूलों की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गईं थीं। बाद में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 12 जुलाई से कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन केवल उन क्षेत्रों में जहां कोविड -19 मामले न्यूनतम हैं। वहीं अब पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं।

Published on:
04 Sept 2021 06:00 pm
Also Read
View All