5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi News: नौकरी छूटी तो डिप्रेशन में आया पति, एक रात के गुस्से ने छीन ली बच्चों से मां; थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Najafgarh incident: दिल्ली के नजफगढ़ (बाबा हरिदास नगर) इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के बाद एक पति ने कथित तौर पर तवे से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने बाद में खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Delhi murder case

गोपाल नगर में एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर पत्नी की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Delhi murder case: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के गोपाल नगर में एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर पत्नी की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद भागकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

डिप्रेशन और बेरोजगारी ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

यह मामला नजफगढ़ के बाबा हरिदास नगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति दिनेश पटेल पिछले दो-तीन साल से 'सिजोफ्रेनिया' नाम की एक गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसका दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल से इलाज भी चल रहा था।

मुसीबत तब और बढ़ गई जब करीब दो महीने पहले दिनेश की एक आईटी कंपनी की अच्छी-खासी नौकरी भी छूट गई। नौकरी जाने की वजह से वह बुरी तरह हताश हो चुका था और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। बेरोजगार होने के कारण घर में तंगी और तनाव का माहौल था, जिससे आए दिन छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे थे।

आधी रात गुस्से में खोया आपा

शनिवार की आधी रात को भी दिनेश और उसकी पत्नी सरिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश ने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया। उसने रसोई में रखा भारी तवा उठाया और सरिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले की वजह से सरिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह खुद थाने पहुंचा हत्यारा पति

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रातभर लाश के पास ही बैठा रहा। रविवार की सुबह वह सीधे बाबा हरिदास नगर थाने पहुंचा और ड्यूटी ऑफिसर के सामने जाकर खड़ा हो गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। दिनेश की बात सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गई।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पूछताछ में पता चला है कि दिनेश और सरिता की शादी साल 2005 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इस समय इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा अभी पांचवीं क्लास में पढ़ता है। इस एक रात के गुस्से ने जहां मां की जान ले ली, वहीं पिता को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और बच्चे अनाथ हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।