मंदिर के अंदर केवल वही पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जिनकी भाषा सरल होगी और सहज होगी
mahashivratri महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए पुरा महादेव मंदिर पर विशेष इंतजाम किये गये हैं। इसी क्रम में मेरठ कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला क्षेत्र एवं श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गो पर पैदल गश्त कर मेला जलाभिषेक की व्यवस्थाओं को परखा गया। जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने भरोसा दिलाया कि सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।
मंदिर के प्रवेश द्वार व निकास द्वार में ऐसी व्यवस्था रहेगी जिससे जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। काँवड जल चढ़ाने के लिए भी व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं।
पार्किंग स्थल चिन्हित कर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग कराई जाये, जिससे मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर में कोई भी अनावश्यक वाहन न जाने पाये। इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन हेतु कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाये।
मंदिर परिसर एवं गर्भगृह में व्यवहारकुशल एवं मृदुभाषी, स्वस्थ, सक्रिय पुलिस कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाये तथा इन कर्मियों को समय समय पर बदलते रहें।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाये।
मंदिर परिसर, मेलाक्षेत्र एवं सभी काँवड मार्गो के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बैरियर लगाकर व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये जाये।
मेला क्षेत्र में कोई भी आपराधिक या अप्रिय घटना जैसे स्नैचिंग, छेडछाड, मारपीट आदि न हो पाये इसके लिए एन्टीरोमियो व गुण्डा दमन दल को पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग कर तैनात किया जाये। इसके साथ ही एलआईयू एवं ए एस चैक टीम को भी सक्रिय रखा जाये।
मंदिर के गर्भगृह में एक्सिस कन्ट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जाये।
मेला क्षेत्र में फायर टैंडरो की तैनाती की जाये जिससे किसी भी आपात स्थिति से बचाव किया जा सके।
भीड नियंत्रण के लिए सुनियोजित होल्डिंग एरिया का चिन्हिकरण कर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली जाए।
गैर परंपरागत कोई भी रास्ता, निर्माण, अस्थाई निर्माण आदि का प्रयोग न किया जाये ।
श्रद्धालुओ एवं आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए जनपद मेरठ की तरफ आने-जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था सुदृढ रखी जाये।