नई दिल्ली

गोवा में बोलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस की लापरवाही का परिणाम भुगत रहा देश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि कांग्रेस राजनीति को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। कांग्रेस सही समय पर कोई निर्णय नहीं लेती, जिसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ता है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 5:29 PM IST
mamata banerjee says Congress is not serious about politics
mamata banerjee says Congress is not serious about politics

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गोवा में तीन दिवसीय दौरा का आज अंतिम दिन है। इस दौरान ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बंगाल सीएम ने कहा कि कांग्रेस गोवा में गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं ले रही है, कांग्रेस कभी भी समय पर कोई फैसला नहीं लेती है, जिसका परिणाम पूरे देश को भुगतना पड़ता है।

इसलिए ताकतवर हो रही भाजपा
ममता बनर्जी का कहना है कि कांग्रेस की लापरवाही के चलते ही भाजपा ताकतवर हो रही है। किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जनता के हित में आवाज उठाए और निर्णय ले, लेकिन कांग्रेस कभी भी राजनीति को लेकर गंभीर नजर नहीं आती। अब समय कि विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए, लेकिन कांग्रेस मेरे ही राज्य में टीएमसी के खिलाफ लड़ने को खड़े हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस को एक मौका मिल चुका है, अब हमें एक मौका दीजिए। बता दें कि टीएमसी ने गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

देश को खत्म करने में जुटी भाजपा
इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन अब ये ले लोग देश को खत्म करने में जुटे हैं। देश में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है, डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की कीमतें हररोज बढ़ रही हैं। अब भाजपा का असली चेहरा सबसे सामने आ गया है, उन्हें जनहित से कोई मतलब नहीं भाजपा को सिर्फ राज करना आता है।

गौरतलब है कि कल भी एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा उन्हें हिन्दू विरोधी कहती है, जबकि बीजेपी को उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नाम का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी में टी का अर्थ टेंपल यानि मंदिर है, एम का अर्थ मॉस्क यानि मस्जिद और सी का अर्थ चर्च यानि गिरजाघर है।

Published on: