नई दिल्ली

गोल्डन टेंपल में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का प्रयास, भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का प्रयास किया। बताया गया कि वहां मौजूद लोगों ने बेअदबी करने की कोशिश करने वाले शख्स को पीट-पीट कर हत्या कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2021, 9:50 PM IST
Man Beaten To Death After Alleged Sacrilege Attempt At Golden Temple
Man Beaten To Death After Alleged Sacrilege Attempt At Golden Temple

नई दिल्ली। आज अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब यानि स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का प्रयास किया। बताया गया कि वहां मौजूद लोगों ने बेअदबी करने की कोशिश करने वाले शख्स को पीट-पीट कर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब श्री दरबार साहिब में शनिवार की शाम रहरास साहिब का पाठ हो रहा था। इसी दौरान एक युवक सच्चखंड के अंदर माथा टेकने वाले स्थान पर लगी रेलिंग को फांद गया। युवक श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नजदीक पहुंच गया था, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

दरबार साहिब परिसर में युवक की हत्या
बताया गया कि वहां के सेवक शख्स को पकड़कर पुलिस को सौंपने जा रहे थे, लेकिन तभी उसपर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। वहीं पीट-पीटकर दरबार साहिब परिसर में ही उसकी हत्या कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद काफी देर तक व्यक्ति का शव साहिब परिसर में ही पड़ा रहा। कुछ देर बाद उसका शव पुलिस को सौंप दिया गया। इस पूरी वारदात का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
पुलिस के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गोल्डन टेंपल में एक शख्स ने बेअदबी करने की कोशिश की। जिसकी भीड़ ने हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल ले जा रही है। फिलहाल उस शख्स के पास अभी तक कोई भी ऐसा डाक्यूमेंट नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। वहीं पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताई सच्चाई
मौके पर मौजूद लोगों का कहना कि है कि उस युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रखी तलवार को भी उठाने का प्रयास किया था। लेकिन वहां तैनात सेवकों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया, और बाहर ले आकर टेंपल में तैनात एसजीपीसी की टास्क फोर्स के हवाले कर दिया। वहीं इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने उसपर हमला कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन