नई दिल्ली

Odisha News: पत्नी का कटा सिर लेकर 12 किलोमीटर घूमता रहा शख्स, शक के चलते की हत्या

शुक्रवार की सुबह ओडिशा के ढेंकनाल जिले की सड़कों पर कटे सिर के साथ घूम रहे एक व्यक्ति के नजारे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान शुचाला मांझी के रूप में हुई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2022, 11:48 AM IST
Man Beheads Wife, Walks on streets With Severed Head For 12 Kms In Odisha Village
Man Beheads Wife, Walks on streets With Severed Head For 12 Kms In Odisha Village

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के चंद्रशेखरपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया। यही नहीं कटा हुआ सिर लेकर वह खुद नजदीकी पुलिस चौकी की ओर निकल गया। वहीं शुक्रवार की सुबह सिर लेकर घूम रहे इस शख्स की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने जब इस नजारे को देखा तो वो चौंक गए। व्यक्ति की पहचान नाकाफोडी मांझी के रूप में की गई है।

यह घटना जिले के चंद्रशेखरपुर गांव के गंडिया थाना क्षेत्र की है जहां के रहने वाले नाकाफोड़ी मांझी ने कथित तौर पर बेवफा होने की शक में अपनी पत्नी का सिर काट दिया। मृतक की पहचान शुचाला मांझी के रूप में हुई है। स्थानीय लोग इस व्यक्ति को अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर घूमते हुए देखकर सहम गए। नाकाफोड़ी कटे हुए सिर को लेकर लगभग 12 किलोमीटर दूर पुलिस थाने लेकर जा रहा था।

कटे सिर के साथ वह सड़कों पर घूमता जा रहा था तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने जानखीरा गांव के पास कुल्हाड़ी के साथ कटे हुए सिर के साथ नाकाफोड़ी को देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटा हुआ सिर बरामद कर नाकाफोड़ी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 43 स्कूलों से सरकार ने उतारा इस्लामिक रंग, शुक्रवार नहीं अब इस दिन रहेगा स्कूल बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी नाकाफोडी मांझी ने अपनी पत्नी शुचाला का कथित तौर पर सिर बेवफा होने के शक में कलम कर दिया। मृतक महिला के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। गंडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण को ED ने किया गिरफ्तार, कर्मचारियों की जासूसी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Published on: