नई दिल्ली

शादी का झांसा देकर दिल्‍ली की लड़की को ले गया हरियाणा, आधी रात को आंख पर पट्टी बांध छोड़ दिया

गांव के सरपंच ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

2 min read
शादी का झांसा देकर दिल्‍ली की लड़की को ले गया हरियाणा, आधी रात को आंख पर पट्टी बांध छोड़ दिया

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के पंजाबी बाग की रहने वाली एक लड़की को कालिया नाम का एक लड़का शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और हरियाणा के भिवानी के एक गांव ढाणी लक्ष्‍मणपुर की सड़क पर उसकी आंख पर काली पट्टी बांध कर वह फरार हो गया। यह हरकत उसने ऐसे अचानक की कि वह कुछ समझ भी नहीं पाई। इस बीच अंधेरी रात में सड़क पर अकेली लड़की को देखकर उसे कुत्‍तों ने घेर लिया और भौंकने लगे। उन कुत्‍तों से बचने के लिए उसने किसी तरह आंख पर से पट्टी हटाई। यह घटना रात के करीब 2 बजे की है।

कुत्‍तों की आवाज सुनकर लोग वहां भागकर पहुंचे
जब रात में अचानक कुत्‍ते जोर-जोर से भौंकने लगे तो ग्रामीण जग गए। एक ग्रामीण जय भगवान यह सोचकर कि आखिर क्‍या हो गया कि रात के दो बजे कुत्‍ते भौंक रहे हैं, वह रोड पर पहुंचा तो उसने देखा कि एक अकेली लड़की परेशान हाल में सड़क किनारे खड़ी है और कुत्‍ते उसके पीछे पड़े हैं। वह किसी तरह उनसे अपना पीछा छुड़ा रही है। इसके बाद जय भगवान ने उस युवती को कुत्‍तों से बचाया। फिर उसने पार्क में बैठकर रात गुजारी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: युवती को मारी गोली, कहीं और सगाई ना करने की देता था धमकी

सरपंच ने दी पुलिस को सूचना
इसके बाद सुबह-सुबह जय भगवान ने उस लड़की के बारे में गांव के सरपंच आत्माराम को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्‍या मामला है यह जानने की गर्ज से वहां पहुंचा। जब उसे सारे मामले का पता चला तो उसने इसकी खबर पुलिस को दी।

युवती ने बताया पास के गांव का युवक उसे यहां छोड़ गया है
पुलिस को लड़की ने बताया कि उसे पास के भुगला गांव का निवासी कालिया शादी का वायदा कर अपने साथ लेकर आया था और रात में उसे यहां छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उसने आरोपी युवक से भी पूछताछ की। युवक ने इस मामले में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। वह अपना सही नाम और पता भी नहीं अभी तक नहीं बता पाई है। वे उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश में लगे हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: लाजपत-सरोजनी से जमकर कर सकेंगे खरीदारी, घंटों का सफर मिनटों में होगा तय
Published on:
06 Aug 2018 05:59 pm
Also Read
View All
493 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी चेयरमैन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा 3 दिन की पुलिस हिरासत में

ED की रेड से पंजाब में सियासी भूचाल: BJP सांसद राघव चड्ढा बोले- ‘AAP ने जनता को लूटा, करोड़ों का फंड विदेशों में खपाया’

‘AAP vs BJP: संजीव अरोरा पर ED की रेड से गरमाई पंजाब की सियासत, संजय सिंह ने जांच एजेंसी को बताया राजनीतिक हथियार’

बेटे को सपनों के लिए विदेश भेजा, अब शव लाने को तरस रहा हरियाणा का परिवार, पिता ने लगाई मदद की गुहार

संजीव अरोड़ा पर ED एक्शन के बाद गरजे केजरीवाल, बोले- ED-CBI का नेताओं पर दबाव बनाने के लिए हो रहा इस्तेमाल