
दिल्ली: युवती को मारी गोली, कहीं और सगाई ना करने की देता था धमकी
नई दिल्ली। दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को चार्टर्ड अकाउंटेंट युवती का किसी और से सगाई करना इतना नागवार गुजरा की उसने गुस्से में उसे गोली मार दी। गोली लगने की वजह से युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामाल....
पुलिस के अनुसार आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा था कि वह अपने अलावा किसी और से उसकी शादी होने नहीं देगा। इसी गुस्से में वह बीते शनिवार की रात लड़की के भारत नगर स्थित नानी के घर पहुंच गया। इस दौरान उसने लोडेड पिस्टल अपने पास रखी हुई थी। युवकी के पास पहुंचते ही उसने गोली चला दी। लेकिन जैसे ही गोली चली पिस्टल से मैगजीन गिर गई।
मैगजीन गिरते ही युवक घबरा गया और वहां से भाग गया। वहीं, लड़की की चीख-पुकार सुनकर घरवाले उसके पास पहुंचे और उसे तड़पता देख तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पलात में युवती का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक की धर पकड़ शुरू कर दी।
एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था युवक
रविवार को पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला। आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि इससे पहले आरोपी युवती के गुरुग्राम स्थित ऑफिस भी पहुंचने लगा था, लेकिन युवती ने इसकी शिकायत अपने ऑफिस में कर दी थी। बाता दें कि आरोपी युवक का नाम हरीश है। पुलिस ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। साथ ही वह सिंगर भी था। आरोपी युवक पिता की मंडली में पार्टटाइम भजन गाता था।
Published on:
06 Aug 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
