नई दिल्ली

राहत: इस दिन होगी मानसून की विदाई, केरल में अभी भी अलर्ट, यूपी-बिहार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

देश के कई हिस्सों में आसमान से बरस रही आफत के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग का कहना है कि 26 अक्टूबर को देश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

2 min read
Oct 20, 2021
monsoon will go back oct 26, heavy rain expected in up bihar

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों आसमान से आफत बरस रही है। केरल में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही यूपी और बिहार जैसे राज्यों में भी बारिश के चलते किसानों के फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि जल्द ही मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 26 अक्टूबर तक मानसून चला जाएगा।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में फिलहाल स्थितियों बेहतर होती नजर आ रही हैं। राज्य में अब बारिश को लेकर कोई खतरा नहीं है। वहीं केरल के साथ यूपी और बिहार में अभी भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नार्थ ईस्ट में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली भी कड़क सकती हैं।

केरल के 11 जिलों में अलर्ट
बता दें कि केरल में बीत कई दिनों से बारिश हो रही है। वहीं राज्य में अभी भी इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इसके चलते मौसम विभाग ने केरल के 11 जिलों से येलो अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि केरल में आसमान से बरस रही आफत से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के लापता होने की जानकारी है। स्थिति को देखते हुए राज्य में राहत और बचाव कार्य जारी है। खतरे वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि आम तौर पर मानसून की वापसी सितंबर के अंत तक हो जाती है। वहीं इस बार अक्टूबर में मानसून वापस लौट आया है, इसके साथ ही स्थानीय कारणों के चलते देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस साल 6 अक्टूबर से मानसून की वापसी शुरू हुई है।

Published on:
20 Oct 2021 07:24 pm
Also Read
View All
‘दिल्ली में कांड कर दिया है, अब मैं मरने वाला हूं’, IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद राहुल मीणा ने भाई को किया फोन?

दूर का भाई’ बनकर महिला से रेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों; आरोपी प्रतीक गिरफ्तार

दिल्ली से स्विट्जरलैंड जा रही फ्लाइट के इंजन में अचानक आई खराबी, 6 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

‘पहले फटी पैंट पहनते थे, CM बनते ही 100 करोड़ का घर बना लिया’; स्वाति मालीवाल का अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला

‘मुझसे अपराध हो गया, गलती हो गई’, कैलाश हिल्स मर्डर केस में राहुल ने कबूला जुर्म; लॉकर तोड़कर समेट लिया था 12 लाख का माल