नई दिल्ली

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक साथ धरना देंगे तेजस्वी-केजरीवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।

2 min read
मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक साथ धरना देंगे तेजस्वी-केजरीवाल

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड पर अब राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। बिहार में मोदी और नीतीश कुमार की गठबंध की सरकार है। ऐसे में मोदी सरकार पर हमला बोलने के लिए राजनीति पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। ऐसी ख़बरें भी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इसमें शिरकत कर सकते हैं।

तेजस्वी ने अपने धरने को गैर राजनीतिक बताया

वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने धरने को गैर राजनीतिक बताया था और सभी को इसमें शामिल होने की अपील कर चुके हैं। बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर के भी इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, 'मुजफ्फरपुर में प्रायोजित और नीतीश सरकार द्वारा संरक्षित जघन्य संस्थागत जन बलात्कार के खिलाफ हम शनिवार को जंतरमंतर पर धरना करेंगे।' तेजस्वी ने आगे लिखा कि वह इस मंच से इन जघन्य अपराध पर जवाब मांगेंगे।

मुजफ्फरपुर कांड से पूरा देश हुआ शर्मसार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर में लड़कियों के साथ जो जघन्य अपराध हुआ है उससे पूरा देश सदमे में है। इस कांड की वजह से पूरा देश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में धरना कर हम पीड़ित लड़कियों के लिए न्याय की मांग करेंगे और देश की जनता से पीड़ितों के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए सहयोग मांगेंगे।

राहुल, अखिलेश सहित कई बड़े नेता हो सकते हैं शामिल

आपको बता दें कि इस धरने में शामिल होने के लिए तेजस्वी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित तमाम विपक्षी नेताओं को आने का आग्रह किया है। ऐसी खबरें है कि तेजस्वी यादव के धरना में विपक्ष के कई नेता शामिल हो सकते हैं।

क्या है मामला...

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में यौन शोषण की शिकार लड़कियों ने दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। कमल अखबार के मालिक ब्रजेश ठाकुर से सारी लड़कियां कांपती है। लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद रेप किया जाता। वहीं, जब लड़कियां विरोध करती थी तो उनकी पिटाई की जाती थी। उनके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से मारा जाता। बता दें कि इन लड़कियों की उम्र सात से सोलह साल तक की है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: दिनदहाड़े लूट, फ्लाइओवर पर कार रुकवा कर लूटे 70 लाख
Published on:
03 Aug 2018 12:05 pm
Also Read
View All