नई दिल्ली

दिल्ली में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, परिवार पुलिस को बिना सूचना दिए कर रहा था अंतिम संस्कार

NEET Aspirant Suicide Delhi: दिल्ली के आजादपुर में 20 वर्षीय नीट (NEET) छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजन बिना पुलिस को बताए शव को श्मशान घाट ले गए थे, जहां पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस परीक्षा के तनाव सहित सभी एंगल से जांच कर रही है।
2 min read
Feature image
AI PHOTO

NEET Student Suicide: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा रद्द किए जाने के कुछ ही दिनों बाद, दिल्ली के आजादपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पिछले कई सालों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही एक 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली।

बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार की कोशिश

यह मामला तब सामने आया जब गुरुवार को आदर्श नगर पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना दी गई कि केवल पार्क श्मशान घाट पर एक युवती का शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम श्मशान घाट पहुंची और प्रक्रिया को रुकवाकर जांच शुरू की।कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका आजादपुर के लाल बाग इलाके की रहने वाली थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा ने घर पर ही जान दी थी। पुलिस को सूचना न देने के सवाल पर परिवार ने दावा किया कि उन्हें इस तरह के मामलों में कानूनी औपचारिकताओं (Post-mortem आदि) के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए वे सीधे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट आ गए।

सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए अभी आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं।" पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं।

परीक्षा रद्द होने से तनाव में थे छात्र

गौरतलब है कि कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के चलते 12 मई को NTA ने 3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द कर दी थी। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है। इस फैसले के बाद से देशभर के लाखों छात्र मानसिक तनाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, इस छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका आधिकारिक खुलासा जांच के बाद ही होगा।

Updated on:
15 May 2026 06:35 pm
Published on:
15 May 2026 06:30 pm
Also Read
View All
दिल्ली कोर्ट में पेश किए गए 5 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी, आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप

1971 Indo-Pak War: किसी ने घर पर आकर शोर मचाया तब पता चला कि भारत ने हमला बोल दिया है- बेनजीर भुट्टो की दोस्त की आंखोंदेखी

‘क्या हिंदू बीफ खा सकते हैं?’ ध्रुव राठी की वीडियो पर दिल्ली HC का कड़ा रुख, GAC को दो हफ्ते में फैसले का आदेश

इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर भड़के अरविंद केजरीवाल, PM नरेंद्र मोदी को लिखेंगे पत्र; बोले- 140 करोड़ लोगों पर हो रहा है एक्सपेरिमेंट

Delhi Health Scam:’रेखा गुप्ता ने 650 करोड़ का घोटाला कर दिया’ संजय सिंह ने बीजेपी सरकार और मीडिया पर साधा निशाना, बोले- गोदी मीडिया कोमा में है