New Agra City में 24 घंटे बिजली-पानी होगा कभी ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। ऊंची इमारते होंगी और हाइटेक लाइफ स्टाइल के साथ ग्रीनरी होगी।
New Agra City : स्मार्ट सिटी के बाद अब नोएडा के पास एक आधुनिक महानगर की बनने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट तकनीक से लैस यह महानगर इतना सुसज्जित होगा कि स्मार्टनैस में चंडीगढ़ को भी पीछे छोड़ देगा। इस शहर में स्मार्ट रोड और स्मार्ट बाजार होने के साथ-साथ पोल्यूशन फ्री उद्योग लगाए जाएंगे और सोलर एनर्जी से इस शहर को संचालित किया जाएगा। इस शहर में ना तो कभी बिजली जाएगी और ना ही यहां कभी ट्रैफिक जाम लगेगा।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नोएडा से कुछ ही दूरी पर स्थापित होने जा रहे इस महानगर को न्यू आगरा के नाम से जाना जाएगा। यह यूपी नहीं बल्कि देश का पहला ऐसा महानगर होगा जिसे सभी आधुनिक सुविधाओं और तकनीकों से लैस होने के साथ-साथ भविष्य की तकनीक को ध्यान में रखते हुए बसाया जाएगा। खास बात यह है कि इस महानगर में जो उद्योग होंगे वह भी पोल्यूशन फ्री होंगे। यह महागर करीब 9 हजार 130 हेक्टेयर में बसा होगा और यहां सुविधाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए बाजार, अस्पताल, रोड, होटल, उद्योग और शोरूम बनेंगे। इस हर को पूरी प्लानिंग के साथ बसाया जाएगा।
यह सिटी या कह लीजिए महानगर 9 हजार 130 हेक्टेयर में बसने जा रहा है। इसमें 2501 हेक्टेयर क्षेत्र में बसावट रहेगी। इस क्षेत्र में आवास बनेंगे और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग खड़ी की जाएंगी। इसमें से 1812 हेक्टेयर क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र होगा लेकिन इसमें खास बात यह होगी कि इस क्षेत्र में सभी यूनिट यानी उद्योग पोल्यूशन फ्री होंगे। यहां ऐसे उद्योग लगाए जाएंगे जो पोल्यूशन ना करते हों। इसके अलावा 447 हेक्टेयर भूमि को अन्य इस्तेमाल के लिए रखा गया है। इसमें हॉस्टिपल, स्कूल, जिम, बाजार, पार्क होटल, शोरूम और अन्य एक्टीविटी के लिए रखा गया है।
न्यू आगरा सिटी के स्थापित होने के बाद पुराने आगरा का ट्रैफिक और जनसंख्या कम होगी। हमारी धरोहर ताजमहल को भी लाभ होगा। इस शहर में ''वी'' शेप की सात मुख्य रोड बनाई जाएंगी। इन रोड की खास बात ये होगी कि इन रोड पर अलग-अलग रफ्तार और अलग-अलग वाहनों को देखते हुए अलग-अलग लेन होगी। इनके अलावा फुटपाथ और साइकिलिंग के लिए अलग लेन होगी। मान जा रहा है कि इस सिटी के बनने के बाद एनसीआर में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा।
इस शहर में कभी बिजली नहीं जाएगी। यहां 24 घंटे बिजली-पानी की आपूर्ति होगी। इंटरनेट की हाईस्पीड कनेक्टिवीटी रहेगी, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट होगा, औद्योगिक क्षेत्र अलग होगा। हॉस्पिटैलिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस सिटी में उच्च गुणवत्ता वाला जीवन लोगों को मिलेगा। प्रदूषण नहीं होगा और इस शहर को इस तरह से बनाया जा रहा है कि यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। यह महानगर यूपी की इकोनॉमी को भी बूस्ट करेगा।