17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raghav Chadha Z Security : राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी, हर माह 20 लाख तक का खर्चा, कौन भरता है ये बिल?

Raghav Chadha Z Security Cost : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा को Z Security दी गई है। ये सुरक्षा कवच देश के टॉप नेताओं को मिलती है। इस पर लाखों का खर्च आता है। आइए, Z सिक्योरिटी के बारे में काम की बातें समझते हैं।

2 min read
Google source verification
Raghav Chadha Z Security, Center Approved Raghav Chadha Z Security, Z Security Cost,

राघव चड्ढा की सुरक्षा को लेकर प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Raghav Chadha Z Security Cost : आम आदमी पार्टी और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। बताया जा रहा है पंजाब की मान सरकार ने राघव को दी गई (Z+ security) सुरक्षा को वापल ले लिया। उसके बाद केंद्र सरकार की ओर से Z सिक्योरिटी दी गई है। ये सुरक्षा कवच देश के टॉप नेताओं को मिलती है। इस पर लाखों का खर्च आता है। आइए, Z सिक्योरिटी के बारे में काम की बातें समझते हैं।

क्या है Z Security?

जेड लेवल सिक्योरिटी का मतलब है कि सुपर लेवल की सुरक्षा। इसके लिए 22 सुरक्षा पर्सनल होते हैं। इसमें 4-6 एनएसजी कमांडो भी होते हैं। इसके अलावा बुलेटप्रूफ गाड़ी होती है। ऐसी सुरक्षा हाई लेवल राजनेता और सेलेब्स को दी जाती है।

हालांकि, सबसे सुपर सिक्योरिटी Z+ security होती है। ये पीएम, गृहमंत्री आदि को मिलती है।

भारत में दी जाने वाली सुरक्षा श्रेणियों को टेबल में समझिए

सुरक्षा श्रेणीकुल सुरक्षाकर्मीNSG कमांडो की संख्यावाहन और विशेषताप्रमुख उदाहरण
Z+ Security5510+बुलेटप्रूफ गाड़ियां, पायलट वाहन, अत्याधुनिक संचार उपकरणअमित शाह, योगी आदित्यनाथ, मुकेश अंबानी
Z Security224 से 6एस्कॉर्ट वाहन और कम से कम 1 बुलेटप्रूफ गाड़ीहाई-प्रोफाइल नेता और विशिष्ट हस्तियां
Y+ Security112 से 42 से 3 वाहनों का काफिला, करीबी सुरक्षा (PSO)मध्यम खतरे वाले व्यक्ति
Y Security81 से 21 या 2 गाड़ियां, बुनियादी सुरक्षासार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय लोग
X Security20 (कोई नहीं)केवल 2 सशस्त्र पुलिस अधिकारी (PSO)सामान्य खतरे वाले व्यक्ति

Z Security पर कितना खर्च होता है?

जेड सेक्योरिटी को लेकर हर माह लाखों का खर्च होता है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में इसका खर्च करीब 15-20 लाख रुपए बताया जाता है। इस हिसाब से केवल सुरक्षा पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। ये खर्च सरकार वहन करती है।

  • मासिक खर्च: ₹20,00,000
  • अवधि: 12 महीने
  • कुल खर्च: 2,40,00,000 (दो करोड़ चालीस लाख रुपये)

NSG की भूमिका समझिए

Z+ और Z श्रेणी में मुख्य रूप से 'नेशनल सिक्योरिटी गार्ड' (NSG) के जवान शामिल होते हैं, जिन्हें 'ब्लैक कैट' कमांडो भी कहा जाता है। ये सुपर लेवल की सुरक्षा प्रदान करते हैं।