15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samrat Chaudhary Wife : हर महीने 1 लाख से ज्यादा की कमाई, जानिए Bihar New CM की पत्नी के बारे में खास बातें

Samrat Choudhary wife : बिहार के नए मुख्यमंत्री की पत्नी ममता कुमारी कौन हैं? आइए, सम्राट चौधरी की पत्नी के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Bihar New CM Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: image credit gemini

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में ये एक बड़ा बदलाव है। तमाम उलटफेर के बाद सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की जगह ली है, जिन्होंने करीब 21 सालों तक शासन करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज यानी 15 अप्रैल की सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह है।

इस बड़े राजनीतिक बदलाव के बाद से ही सम्राट चौधरी और उनके परिवार की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोग खासकर उनकी पत्नी ममता कुमारी के बारे में जानना चाहते हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद अपनी सादगी और काम की वजह से पहचानी जाती हैं।

आइए जानते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी के बारे में कुछ खास बातें।

कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? (Who is Samrat Choudhary's wife Mamata Kumari?)

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी पेशे से अधिवक्ता (Lawyer) हैं। हालांकि वे सीधे तौर पर राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि है। वे महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) जैसे गंभीर मुद्दों पर अक्सर अपनी बेबाक राय रखती नजर आती हैं।

हर महीने कितना कमाती हैं ममता कुमारी (Earnings of Mamata Kumari)

ममता कुमारी न केवल घर संभालती हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी सशक्त हैं। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2024-2025 में उनकी कुल कमाई 12,73,160 रुपये रही। इस हिसाब से वे हर महीने करीब 1 लाख 6 हजार रुपये कमाती हैं। अगर संपत्ति की बात करें, तो सम्राट चौधरी की कुल 11.34 करोड़ की संपत्ति में से लगभग 28 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ममता कुमारी के नाम पर है।

सादगी और देसी अंदाज है पहचान (Simple and Graceful Style)

ममता कुमारी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह लेस इज मोर फैशन को फॉलो करती हैं। इसलिए वे ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रमों और पारिवारिक पूजा-पाठ में अक्सर कॉटन के सूट या सादी साड़ियों में दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरों में माथे पर बिंदी, सिंदूर और हाथों में कंगन उनके देसी लुक को और भी खास बनाते हैं।

दो बच्चों के माता-पिता हैं सम्राट और ममता (Children of Samrat Choudhary)

सम्राट चौधरी और ममता कुमारी के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे का नाम प्रणय चौधरी और बेटी का नाम चारू प्रिया है। सम्राट चौधरी के बच्चों को भी अक्सर सादगी भरे अंदाज में ही देखा जाता है।

राजनीतिक विरासत वाला परिवार (Political Background of the Family)

सम्राट चौधरी का नाता एक दिग्गज राजनीतिक परिवार से है। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे हैं और उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। सम्राट चौधरी का अपना राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा है, उन्होंने RJD और JDU जैसी पार्टियों में रहने के बाद BJP के साथ लंबा वक्त बिताया और अनुभव हासिल किया।