नई दिल्ली

दिल्ली बस गैंगरेप मामले में नया मोड़: पैसों के विवाद में दुष्कर्म के आरोप की आशंका, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Delhi Bus Gangrape Case Update दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती बस में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद का हो सकता है।

2 min read
Delhi bus gang rape case
दिल्ली बस गैंगरेप मामले में नया मोड़

Delhi Bus Gangrape Case Update: दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती बस में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद का हो सकता है।

पैसों के विवाद ने बदला केस का रुख

दैनिक जागरण के रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने जिस चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उसकी सच्चाई अब संदिग्ध नजर आ रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर कोई विवाद था, जिसके बाद यह गंभीर आरोप लगाए गए। पुलिस अब इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है कि क्या दुष्कर्म का आरोप केवल दबाव बनाने या बदला लेने के लिए लगाया गया था।

आरोपी के फोन से ही की गई थी PCR कॉल

इस मामले में सबसे हैरान करने वाला तथ्य यह है कि घटना की सूचना देने के लिए पीसीआर (PCR) कॉल पीड़िता ने किसी और के नहीं, बल्कि आरोपी के ही फोन से की थी। पुलिस का मानना है कि सामान्यतः ऐसी वारदातों में आरोपी अपना फोन पीड़ित को नहीं देते, जिससे मामले की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने अब अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ा दिया है।

आरोपी न्यायिक हिरासत में, जांच जारी

हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। रानी बाग थाना पुलिस बस के दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सामने आए चलती बस गैंगरेप मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह देर रात रानी बाग से बिहार जाने वाली बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस चालक और उसके हेल्पर ने रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बस करीब 7 किलोमीटर तक चलती रही और बाद में महिला को नांगलोई इलाके में उतार दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई और दोनों आरोपियों ड्राइवर उमेश और हेल्पर रामेंद्रको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध नजर से देख रही और हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है।

Updated on:
14 May 2026 03:17 pm
Published on:
14 May 2026 03:02 pm
Also Read
View All
Delhi electricity tariff: ‘मिडिल क्लास के लिए यहां रहना मुश्किल’, बिजली दरें बढ़ाने पर AAP का दिल्ली सरकार पर हमला

ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, कहा- ‘एजेंसियां अब भाजपा का चुनावी टूलकिट बन चुकी हैं’

इस गर्मी दिल्ली में फिर लौटी लोगों की पसंदीदा बीयर, बिक्री में दिखा बड़ा उछाल, एक्साइज विभाग रख रहा नजर

2020 दिल्ली दंगे: उमर खालिद और शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दायर की नई जमानत याचिका; दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

देश को दे उपदेश, मोदी चले विदेश- कांग्रेस का पीएम पर निशाना; आप के संजय सिंह ने पूछा विदेश से क्या लाते हो?