नई दिल्ली

स्तनधारी चमगादड़ को मिला बर्ड ऑफ द इयर का अवॉर्ड तो नाराज हो गए लोग

चमगादड़ को 'Bird Of The Year Award 2021' दिया गया है। चमगादड़ को यह अवॉर्ड मिलने के बाद से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

2 min read
Nov 02, 2021
new zealand bat win bird of the year award, know reason
new zealand bat win bird of the year award, know reason

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते करीब दो सालों से चर्चा में रहने वाले चमगादड़ को 'Bird Of The Year Award 2021' दिया गया है। बता दें कि र्ड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड ईयर का अवॉर्ड एक ऑनलाइन पोल के जरिए किया गया, जहां स्तनधारी चमगादड़ को सबसे अधिक वोट मिले और इसे बर्ड ऑफ द इयर का अवार्ड दे दिया गया। वहीं चमगादड़ को यह अवॉर्ड मिलने के बाद से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे है कि कोरोना के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले जीव को यह अवॉर्ड कैसे दिया जा सकता है।

खास बात ये है कि पक्षियों को मिलने वाला यह सम्मान पहली बार किसी स्तनधारी को मिला है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि अब यह देश बैटी हो गया है। पक्षी प्रेमियों का मानना है कि यह चुनाव सही नहीं है, अवॉर्ड देने में धोखाधड़ी की गई है।

वहीं इस मामले पर बर्ड ऑफ द ईयर अवॉर्ड को आयोजित करने वाली संस्था फॉरेस्ट एंड बर्ड ने सफाई दी है। संस्था का कहना है कि चमगादड़ को यह अवॉर्ड देकर हम कोरोना वायरस से संबंधित उसकी खराब इमेज को सुधारना नहीं चाहते। संस्था की प्रवक्ता ने कहा कि लोगों ने वोट किया है, उसमें हम कुछ नहीं कर सकते। वोट का आधार प्रीडेटर कंट्रोल, हैबिटेट रेस्टोरेशन और क्लाइमेट एक्शन के आधार पर भी होता है। इसके साथ ही यह भी देखा जाता है कि किसी जीव को बचाया कैसे जा रहा है।

बता दें कि न्यूजीलैंड में लॉन्ग टेल्ड बैट यानी लंबी पूंछ वाला चमगादड़ रहता है। इसे स्थानीय भाषा में पेकापेका-तोउ-रोआ कहते हैं। बताया गया कि इस चमगादड़ की प्रजाति न्यूजीलैंड में गंभीर तौर पर खतरे में है। बर्ड ऑफ द ईयर अवॉर्ड इसलिए आयोजित किया जाता है ताकि न्यूजीलैंड में खत्म हो रहे जीवों की प्रजातियों को बचाने की मुहिम चलाई जा सके और उनके बारे में जागरुक फैलाई जा सके। इस अवॉर्ड के लिए कुल 56,700 लोगों ने वोट किया, जिसमें से 7 हजार से ज्यादा वोट चमगादड़ को मिले हैं।

Published on:
02 Nov 2021 11:49 pm