नई दिल्ली

NIA की टीम ने केमिस्ट की हत्या की जांच के लिए महाराष्ट्र के अमरावती का किया दौरा

एंटी टेरर जांच एजेंसी एनआईए की एक टीम ने शनिवार को एक केमिस्ट की हत्या की जांच के लिए महाराष्ट्र के अमरावती का दौरा किया। केमिस्ट की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2022, 11:39 PM IST
NIA team visits Amravati in Maharashtra to probe killing of chemist who allegedly shared posts in support of Nupur Sharma
NIA team visits Amravati in Maharashtra to probe killing of chemist who allegedly shared posts in support of Nupur Sharma

राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) की एक टीम केमिस्ट के कत्ल की जांच के सिलसिले में शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती शहर पहुंची। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल तेली की हत्या से ठीक एक हफ्ते पहले, 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद इस मामले की जांच NIA को सौंपी गई है। यह फैसला इस आशंका के मद्देनजर लिया गया है कि केमिस्ट की हत्या नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट का नतीजा हो सकता है।

बता दें, भाजपा की पुर्व नेता नुपुर शर्माी ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि इस केस को NIA को सौंप दिया गया है। मंत्रालया ने कहा कि इस हत्या के पीछे की वजह, इस घटना से जुड़े संगठन और इंटरनेशनल लिंक की जांच की जाएगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि NIA की एक टीम अमरावती पहुंच चुकी है। राज्य पुलिस के आतंकवाद-निरोधक दस्ते (ATS) की एक टीम भी अमरावती शहर पहुंच रही है। राज्य पुलिस के मुताबिक, "कोल्हे का कत्ल 21 जून की रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच उस दौरान की गई थी, जब वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। उमेश की अमरावती शहर में एक दवा की दुकान थी। उसने नुपुर शर्मा की समर्थन मे कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट शेयर किया था। उमेश ने गलती से यह पोस्ट एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया था, जिसमें दूसरे समुदाय के लोग भी जुड़े हुए थे।

पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी इरफान खान ने उमेश की हत्या की साजिश रची और इसके लिए पांच लोगों को शामिल किया. इरफान खान ने अन्य पांच आरोपियों को 10-10 हजार रुपए देने और भागने के लिए एक कार देने का वादा किया था। पुलिस के मुताबिक, "उमेश जैसे ही महिला कॉलेज के गेट के पास पहुंचे, तो बाइक सवार दो लोगों ने पीछे से आकर उमेश का रास्ता रोक दिया। एक युवक बाइक से उतरा और उमेश की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ उमेश सड़क पर गिर गए. इसके बाद संकेत उसे अस्पताल ले गया जहां उनकी मौत हो गई।"

यह भी पढ़ें: मोहम्‍मद जुबैर की जमानत याचिका हुई खारिज,दिल्ली की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है जिसमें पूरी घटना कैद है। अब इस मामले की जांच NIA को सौंपी गई है। NIA की टीम अमरावती पहुंच गई है। टीम ने महाराष्ट्र पुलिस से जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि NIA राजस्थान के उदयपुर के टेलर मास्टर कन्हैयालाल की हत्या की भी जांच कर रही है। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर पिछले दिनों आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में गलती से हुए एक पोस्ट की वजह से कट्टरपंथियों ने टेलर कन्हैयालाल का गला रेत दिया। कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान में घुसे आरोपियों ने पूरी घटना को कैमरे में भी कैद किया और दो वीडियो जारी करते हुए पीएम मोदी को भी मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 'अर्थव्यवस्था' और 'गरीब कल्याण' पर प्रस्ताव किया पारित, साथ ही की 'अग्निपथ योजना' की सराहना

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग: CTI ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, 1 महीने में 14,000 करोड़ के नुकसान का दावा

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद खराब, एक्यूआई 324 पहुंचने पर ग्रैप-2 लागू, डीजल जनरेटर चलाने पर रोक

अजित पवार गुट में सब कुछ ठीक नहीं! सुनेत्रा और पार्थ से सहमत नहीं वरिष्ठ नेता, गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात