नई दिल्ली

ओमिक्रॉन के चलते फिर लौट रही पाबंदियां, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर जरूरी पाबंदियां लगाने का निर्देश दिया जा चुका है, कई राज्यों में इसका असर भी दिख रहा है। जहां लॉकडाउन से पहले नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
3 min read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 11:32 AM IST
Night curfew imposed in mp, gujarat and these states due to omicron
Night curfew imposed in mp, gujarat and these states due to omicron

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ भारत में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं इसको लेकर अब सरकार भी सख्त नजर आ रही है। कल पीएम मोदी ने बढ़ते मामलों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कोविड टॉक्स फोर्स के सदस्य भी शामिल हुए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले ही राज्यों को पत्र लिखकर जरूरी पाबंदियां लगाने का निर्देश दिया जा चुका है, कई राज्यों में इसका असर भी दिख रहा है। जहां लॉकडाउन से पहले नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बता दें कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों और भविष्य में आने वाले खतरे को भांपते हुए मध्यप्रदेश ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। साथ ही क्लब, कोचिंग, जिम, सिनेमाघरों में वैक्सीन के दोनों के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा और मास्क न लगाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

गुजरात के इन शहरों में नाइट कर्फ्यू
मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात के भी कई शहरों ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने 8 प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। जिसमें अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, गांधीनगर, भावनगर, जामनगर और जूनागढ़ शामिल है। इन शहरों में रात 1 से 5 बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही राज्य में दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान आधी रात तक खुले रह सकते हैं। वहीं रेस्टोरेंट भी 75 प्रतिशत क्षमता पर खुले रह सकते हैं।

यूपी में भी नाइट कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने यूपी में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही शादी- बारात के आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ 200 लोगों की अनुमति होगी। बता दें कि कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य में चुनावी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाने को कहा है। साथ ही पीएम मोदी और चुनाव आयोग से चुनाव टालने पर विचार करने की अपील की है।

महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध
वहीं कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने कल रात 8 बजे एक बैठक की। बृहन्मुंबई महानगर पालिका परिषद (बीएमसी) ने लोगों से क्रिसमस और नए साल पर पार्टियों में जाने से बचने को कहा है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है।

नियमों का उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ नगर आयुक्त ने एक नए आदेश में कहा कि कोरोना नियमों का उल्लघंन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसके तहत कम से कम 6 महीने की जेल या 1000 रुपए जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।

दिल्ली में लगीं ये पाबंदियां

इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते सार्वजनिक स्थानों पर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। वहीं हरियाणा में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों को ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश देने का ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि अब तक भारत के 16 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हुई है और 346 मामले सामने आ चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन