नई दिल्ली

‘G20, BRICS सम्मेलन भारत में होने से नाराज फूफा दर्द में हैं’, BJP प्रमुख नबीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Nitin Nabin on Congress: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने BRICS समिट की मेजबानी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्षी नेताओं को ‘नाराज फूफा’ बताया।
2 min read
Delhi BRICS Summit
BJP प्रमुख नबीन ने कांग्रेस पर फोटो सोर्स- ANI

Delhi BRICS Summit; भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने BRICS सम्मेलन की मेजबानी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी भारत अपनी बढ़ती वैश्विक क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन करता है, कांग्रेस के नेता असहज हो जाते हैं। नितिन नबीन ने कहा कि भारत में BRICS सम्मेलन होने जा रहा है और पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों को शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि देश की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्वीकार्यता से विपक्षी नेता खुश नहीं हैं।

'नाराज फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस पर तंज

BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि G20 के बाद ग्लोबल AI समिट और अब BRICS समिट की मेजबानी से कांग्रेस के 'नाराज फूफा' फिर दर्द में हैं। उन्होंने कहा कि पहले G20 समिट हुआ तो नाराज फूफा परेशान थे। यहां ग्लोबल AI समिट हुआ तो फिर उन्हें तकलीफ हुई। अब जब BRICS समिट भारत में हो रहा है तो कांग्रेस के लोग फिर दर्द में हैं। नबीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की प्रगति नहीं चाहती। उन्होंने राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर विदेश दौरों के दौरान भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब देश में इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो रहा है, तब कांग्रेस नेता खुश नहीं हैं। नबीन ने कहा कि देश की जनता इसका जवाब देगी।

चिदंबरम ने BRICS सम्मेलन के फायदे पर उठाए सवाल

नबीन का यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम के बयान के बाद आया है। चिदंबरम ने बुधवार को हाल के BRICS सम्मेलनों से भारत को मिले ठोस फायदों पर सवाल उठाए थे। चिदंबरम ने कहा था कि उन्हें पिछले दो-तीन BRICS सम्मेलनों से कोई खास ठोस परिणाम या लाभ नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि भारत BRICS के साथ-साथ SCO, G20 और QUAD का भी हिस्सा है, लेकिन इन मंचों से भारत को क्या लाभ मिल रहा है, यह स्पष्ट नहीं है।

PM मोदी ने 'नाराज फूफा जी' शब्द का किया है इस्तेमाल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विपक्षी आलोचकों पर तंज कसने के लिए 'नाराज फूफा जी' शब्द का इस्तेमाल राजनीतिक मुहावरे के तौर पर कर चुके हैं।

BRICS समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

इस बीच BRICS समिट को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रवेश नियंत्रण, निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया समेत सुरक्षा की कई परतें तैयार की हैं। अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा के लिए करीब 15,000 दिल्ली पुलिसकर्मियों और लगभग 200 कंपनियों के अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। रास्तों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

भारत चौथी बार नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। भारत की अध्यक्षता में होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है। इसका उद्देश्य संस्थागत मजबूती और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मानवीय दृष्टिकोण के साथ BRICS के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है।

Updated on:
10 Sept 2026 06:50 pm
Published on:
10 Sept 2026 06:49 pm
Also Read
View All
MCD Action: चांदनी चौक के ज्वेलर्स पर MCD की बड़ी कार्रवाई, 56 दुकानें सील, करोड़ों का सोना-चांदी अंदर फंसा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात

BRICS समिट से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली: मल्टी-लेयर्ड सिक्योरिटी, 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात

Satya Niketan: सौरभ भारद्वाज ने शेयर किया PG का बिल्डिंग प्लान, BJP विधायक के परिवार पर लगाए अवैध निर्माण के आरोप

CJI के कड़े रुख के बाद बड़ा एक्शन: ग्रेटर नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; SC को सॉलिसिटर जनरल ने दी जानकारी