नई दिल्ली

पहले पत्नी की हत्या ‌फिर कर ली खुदकुशी…एनसीआर में 35 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम?

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। जानिए क्यों उठाया उस गार्ड ने यह कदम?
2 min read
noida crime news husband first killed his wife and then committed suicide
ग्रेटर नोएडा में एक पति ने पहले की पत्नी की हत्या और फिर खुद को लगाई फांसी

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र से रविवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरस्वती कुंज कॉलोनी में रहने वाले एक दंपति के बीच शुरू हुए विवाद ने ऐसा भयानक मोड़ लिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, एक सिक्योरिटी गार्ड ने पहले अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी उसी समय मौत हो गई और पत्नी की मौत के बाद फिर उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

किराए के मकान में रहते थे पति-पत्नी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 साल के अनिल और उसकी 32 साल की पत्नी अनिता के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। एक महीने पहले ही दोनों दोनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज इलाके में रहने आए थे। अनिल एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और उसकी पत्नी आस-पास की सोसाइटियों में घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। दोनों अपना-अपना काम मेहनत से कर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जी रहा थे।

रविवार देर रात हुआ था विवाद

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि उन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर रविवार देर रात विवाद हो गया था और वह विवाद बढ़कर घरेलू क्लेश में तब्दील हो गया। आरोप है कि अनिल ने इसी दौरान अनीता के साथ मारपीट की। मारपीट
इतनी गंभीर थी कि अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। अनीता की मौत के बाद अनिल बहुत घबरा गया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पड़ोसियों को कोई हलचल नहीं होने पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस वालों को सूचना दी।

जांच अभी जारी

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई और घर से जरूरी सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद लग रहा है, लकेिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। पुलिस ने मृतकों की मौत की खबर उनके परिजनों को दे दी है। पुलिस ने इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन उनका कहवा है कि लंबे समय से उन दोनों के बीच में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

Updated on:
29 Dec 2025 04:15 pm
Published on:
29 Dec 2025 04:15 pm
Also Read
View All
Supreme Court CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के CJP दिल्ली प्रदर्शन के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की याचिका पर सुनवाई को तैयार

संसद में गतिरोध के बीच राहुल गांधी-किरेन रिजिजू की अहम बैठक, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

Delhi Protest: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हिंसा रोकने के लिए हालात को सावधानी से संभाला जाना चाहिए

Parliament Monsoon Session: राहुल-प्रियंका गांधी से किरण रिजीजू से मुलाकात के बाद संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, अमित शाह से जवाब की मांग उठाई

Air India की फुकेत-दिल्ली उड़ान में टर्बुलेंस, मानसून में इस रूट पर क्यों बढ़ती हैं मुश्किलें