नई दिल्ली

वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के बाद भी चलती कार में महिला के साथ अश्लीलता, दो इंजीनियरों को पुलिस ने दबोचा

Noida Women Harassment: नोएडा में देर रात सड़क पर महिलाओं से बदसलूकी का मामला सामने आया। एलिवेटेड रोड पर कार सवार युवकों ने महिलाओं की ओर अश्लील इशारे किए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।
2 min read
noida women harassment police arrested two engineers for obscene gestures
नोएडा एलीवेटेड रोड पर गाड़ी से अश्लील इशारे करते हुआ युवक

Noida Women Harassment: नोएडा में शनिवार देर रात परिवार के साथ सफर कर रही महिलाओं को सड़क पर बदसलूकी का सामना करना पड़ा। वे महिलाएं अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रही थीं, लेकिन अचानक से दूसरी कार में सवार दो लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। उस समय हालात इतने तनावपूर्ण बन गए थे कि महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। इस घटना से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया, जिसके बाद पुलिस भी इस मामले में हरकत में आई और रविवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि नोएडा के एलिवेटेड रोड पर एक परिवार अपनी कार से सेक्टर-18 से सेक्टर-61 की तरफ जा रहा था। कार में दो महिलाएं और बच्चे पीछे बैठे थे और कार में आगे पुरुष सदस्य बैठे थे। इसी दौरान सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में दूसरी कार में सवार दो युवकों ने पहले कार को ओवरटेक किया और फिर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। पीड़ित परिवार ने उन युवकों की इस हरकत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो बनते देखने के बाद भी आरोपियों ने अपनी हरकतें कायम ही रखीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

शराब के नशे में की अश्लील हरकतें

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी युवक शराब के नशे में थे। वायरल हुई वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि कार चला रहा युवक बार-बार गाड़ी की स्टेयरिंग छोड़कर हाथों से महिलाओं की तरफ गंदे इशारे कर रहा था और साथ में बैठा दूसरा युवक उसे उकसा रहा था। आरोपियों की पहचान अमित कुमार और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और जेवीएस सोसाइटी में किराए पर रहते हैं।

तेज रफ्तार में थीं गाड़ियां

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। दोनों गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थीं। वहीं सड़क पर और भी व्हीकल्स थे। जैसा कि वीडियो में दिखा, आरोपी युवक स्टेयरिंग छोड़-छोड़कर इशारे कर रहा था, अगर इसी दौरान उस गाड़ी के सामने वाले व्हीकल ने अचानक से ब्रेक लगा दिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी स्थिति में पुलिस के संपर्क कर मदद मांगने के लिए 112 नंबर डायल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1090 भी डायल किया जा सकता है।

Updated on:
02 Feb 2026 12:25 pm
Published on:
02 Feb 2026 12:25 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त