नई दिल्ली

राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर भड़के ओवैसी, कहा- केवल हिंदुओं का नहीं है भारत

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली में लोगों से हिंदुओं को देश की सत्ता वापस सौंपने की अपील की है। इस पर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उनका कहना है कि भारत सिर्फ हिंदुओं का नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2021, 9:15 PM IST
owaisi targets rahul gandhi over his statement on hindutva
owaisi targets rahul gandhi over his statement on hindutva

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महंगाई हटाओ रैली में महंगाई से ज्यादा हिंदु और हिंदुत्व पर बोले। कांग्रेस नेता ने हिंदु और हिंदुत्व में फर्क बताते हुए राहुल ने मंच से अपील की कि हिंदुत्ववादियों को सत्ता से हटाकर हिंदुओं को वापस लाइए। राहुल गांधी के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन सासंद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। ओवैसी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत केवल हिंदुओं का नहीं बल्कि हर भारतीय का है। ओवैसी ने कांग्रेस के सेक्युलरिजम पर तंज कसते हुए पूछा कि हिंदुओं को सत्ता में लाना कैसे सेक्युलर अजेंटा हो सकता है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस ने हिंदुत्व की जमीन को उपजाऊ बनाया है और अब वे बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं।

ओवैसी ने कहा कि हिंदुओं को सत्ता में लाना 2021 का सेक्युलर अजेंडा है। भारत केवल हिंदुओं का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का है। भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उनका भी जिनका कोई विश्वास नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी के इस बयान के बाद एक बार फिर से हिंदुत्व पर बहस तेज हो गई है। कई संगठन इस बयान को लेकर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस हमेशा से ही हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर रही है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर भी काफी विवाद हुआ था। दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से कर दी थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने उनकी इस किताब पर आपत्ति जताई थी। यही नहीं कुछ अराजक तत्वों ने उनके घर में पथराव और आगजनी भी कर दी। उनकी इस किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी थी, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट का कहना है कि जिसे इस किताब से आपत्ति है वो इसे न खरीदे और न पढ़े।

वहीं आज राहुल गांधी हिंदु और हिंदुत्व को अलग बता दिया है। महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदू वह है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है, सभी को गले लगाता है और किसी से नहीं डरता। इस दौरान उन्होंने गांधी और गोडसे का भी जिक्र किया, राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे जबकि गोडसे हिंदुत्ववादी। उन्होंने महंगाई के लिए हिंदुत्ववादियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन्हें हर कीमत पर सत्ता चाहिए।

Published on: