नई दिल्ली

शूट के दौरान दिखना हो गया था बंद! इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये पाकीस्तानी टॉप एक्ट्रेस

वैसे तो अब तक कई पाकिस्तानी एक्टर्स-एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन कुछ हैं जो अपने देश में सुपरस्टार है। उन्हीं में से एक एक्ट्रेस इमान अली (Iman Ali) भी हैं, जो बेहद ही गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2022, 4:34 PM IST
Pakistani Actress Iman Ali Suffering From Multiple Sclerosis
Pakistani Actress Iman Ali Suffering From Multiple Sclerosis

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई पाकिस्तानी सितारों ने अपने नाम और अभिनय के झंडे गाड़े हैं। भारते की लोगों ने भी उनको खूब प्यार दिया और उनको हिट से लेकर सुपरस्टार तक बना दिया, लेकिन उन स्टार्स के अलावा भी पाकिस्तान में कई एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं, जिनको किसी और इंडस्ट्री को कोई खास दरकार नहीं है। उनके नाम को दुनिया जानती है। उन्होंने पाकिस्तान इंडस्ट्री में रह कर ही अपने दमदार अभिनय से अपना अच्छा-खासा नाम कमाया है। ऐसी ही एक पाकिस्तान इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की हम बात करने जा रहे हैं, जो एक बेहद ही गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं, लेकिन इससे उनको कोई खास फर्क नहीं पड़ा। वो अपने अभिनय को हर दिन और गहरा निखारती हैं।

हम यहां जल्द ही पाकिस्तानी फिल्म 'टिच बटन' (Titch Button) में नजर आने वाली एक्ट्रेस इमान अली (Iman Ali) की बात कर रहे हैं। इमान अली पाकिस्तान इंडस्ट्री की बेहद ही टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं, जो मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple Sclerosis) जैसे बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके चलते उनके साथ सेट पर एक हादसा होते-होते रह गया था।

इस बीमारी में किसी भी शख्स को एक साइड से दिखना बंद हो जाता है। साथ ही शरीर नम पड़ पड़ने लगती है। नींद पूरी होने पर भी थकावट रहती है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस के साथ उनकी एक फिल्म 'खुदा के लिए' के सेट पर भी हुआ था, जिसकी शूटिंग के दौरान जब इमान को पता चला कि उन्हें ये बीमारी है तो, ये उनके लिए ये किसी भी बड़े झटके कम नहीं था।

यह भी पढ़ें: Vinod Khannna पर सवाल पूछा तो Amitabh Bachchan को मांगनी पड़ी माफी!


अपनी इस बीमारी के बारे में एक्ट्रेस ने एक इवेंट के दौरान बात भी की थी। साल 2020 में एक्ट्रेस ने अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'साल 2006 में मैं अपने करियर के चरम पर थी। मेरी फोटो हर मैगजीन के कवर पेज पर थी। मुझे शोएब मंसूर की फिल्म में एक रोल ऑफर किया गया था। सब कुछ सही था, लेकिन फिर मल्टीपल स्केलेरोसिस हुआ'।

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि 'और ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बन गई। लोग नहीं जानते कि मल्टीपल स्केलेरोसिस क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? ये कैसा लगता है? और ट्रिगर क्या हैं? इसके साथ रहना बहुत मुश्किल है'। बता दें कि इस बीमारी के अलावा इमान को एक नाम की बीमारी भी है, जिसकी वजह से उनका मुंह कभी पूरा बंद नहीं होता और उनको बोलने में भी दिक्कत होती है।

यह भी पढें: Kantara को देख क्यों कांप उठीं Kangana Ranaut?

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन