1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kantara को देख क्यों कांप उठीं Kangana Ranaut? बोलीं – ‘अब भूल नहीं पाऊंगी फिल्म’

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बुरी तरह से कांप गई थी। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके साथ क्या हुआ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 21 Oct 2022, 2:03 PM IST

Kantara को देख कांप उठीं Kangana Ranaut

Kantara को देख कांप उठीं Kangana Ranaut

इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया पर केवल कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) का ही जादू चल रहा है। हाल में 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। लोगों इस फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर स्टार्स के अभिनय के कायल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस फिल्म को लेकर बात कर रहा है। कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF' के बाद ‘कांतारा’ वो दूसरी फिल्म बन चुकी हैं, जो लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर वश कर चुकी है। इस फिल्म को लेकर हर कोई तारीफ ही कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी फिल्म को लेकर अपने विचार रखे हैं।

एक्ट्रेस ने भी इस फिल्म को देखा, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस फिल्म के बारे में काफी बातें की। कंगना ने बताया कि वो इस फिल्म के देखकर कांप गई थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा कि वो हफ्ते भर इस फिल्म को भूल नहीं पाएंगी। कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि 'वो अपनी फैमिली के साथ कांतारा देखकर वापस लौट रही हैं'। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'मैं अभी-अभी अपने परिवार के साथ कांतारा को देखकर आ रही हूं और अब भी कांप रही हूं। कितनी शानदार फिल्म बनाई है, राइटिंग, एक्शन, डायरेक्शन और एक्टिंग सबकुछ काफी जबरदस्त है। ऋषभ शेट्टी, आपको सलाम'।

यह भी पढ़ें: Kantara फिल्म देख कर्नाटक सरकार ने उठाया बड़ा कदम


साथ ही कंगना वीडियो में कहती हैं कि 'कांतारा में हमारी परंपरा, लोक कथाओं को कितने अच्छे से दिखाया गया है। मुझे इस फिल्म से बाहर निकलने में अभी भी एक हफ्ता लगेगा। पूरी फिल्म बहुत गजब बनी है। लोग सिनेमाघरों से निकलते हुए कह रहे थे कि हमने पहले कभी ऐसी कोई फिल्म नहीं देखी। इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी आपको धन्यवाद'।

वहीं अगर ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म 'कांतारा' की बात करें तो, ये फिल्म कर्नाटक में दैव नृत्य की परंपराओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी को काफी अलग तरह से पेश किया गया है, जिससे लोग काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 20 दिनों के अंदर ही 100 से ऊपर से कमाई कर ली है, जो लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: मां बनीं Bipasha Basu! बच्चे के साथ वायरल हो रही फोटो

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़