
Kantara फिल्म देख कर्नाटक सरकार ने उठाया बड़ा कदम
कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने कुछ दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर ली है। इतना ही नहीं फिलहाल के समय में भी इस फिल्म को देखने वालों को स्क्रीन नहीं मिल पा रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। खबरों की माने तो कर्नाटक सरकार ने दैवा नर्तकों को मासिक भत्ता देने का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार की तरफ से हर महीने दैव नर्तकों को 2000 की भत्ता दिया जाएगा।
साथ ही बताया जा रहा है कि इस भत्ता का लाभ केवल उन नर्तकों को मिल पाएगा, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा होगी। इस जानकारी का ऐलान खुद बीजेपी पार्टी से सांसद पीसी मोहन (P C Mohan) ने अपने एक ट्वीट के जरिए किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'बीजेपी के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने 60 साले से ज्यादा उम्र के दैव नर्तकों को 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने की घोषणा की है'।
साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि 'कांतारा फिल्म में दिखाया गया भूत कोला परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा है'। उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग भी काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को लोगों का भरपुर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म कन्नड़ माइथोलॉजी 'दैवा' पर आधारित है, जिसको कन्नड़ क्षेत्र में माना औप पूजा जाता है।
यह भी पढ़ें: मां बनीं Bipasha Basu! बच्चे के साथ वायरल हो रही फोटो
इसके तहते किसी एक शख्स के अंदज दैवा आते हैं और सभी के दुख दर्द सुनकर उसको उपाय निकालते हैं। इस दौरान जिस शख्स के अंदर दैवा आते हैं वो दैव के जैसी वेश-भूषा पहन नृत्य करते हैं उन्हीं को दैव नर्तक कहा जाता है। इस धार्मिक संस्कार को पीढ़ी दर पीढ़ी ही निभाती है। वहीं सब इस फिल्म में दिखाया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
ये फिल्म सिनेमाघरों में आज से 20 दिन पहले यानी 30 सितंबर को रिलीज हुई थी, जो अभी तक थिएटर्स में बनी हुई है। बता दें कि इस फिल्म ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। फिल्म अब तक दुनियाभर में 171 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की ‘राम सेतु’ का एंथम सॉन्ग सुन यूजर बोले - 'मुस्लिम हैं, लेकिन 'जय श्री राम' सुन खड़े हो गए रोंगटे'
Published on:
21 Oct 2022, 12:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.