Palam Fire Tragedy: दिल्ली के पालम थानाक्षेत्र के साध नगर में हुई इस भीषण त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
Palam Fire Tragedy: प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' (X) के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सहायता राशि के तौर पर, प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया गया है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साध नगर में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते एक बड़ी त्रासदी का रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की जलकर मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चियां भी शामिल थीं। आग लगने के समय परिवार के लोग इमारत के ऊपरी हिस्सों में फंसे रह गए और धुएं व लपटों के कारण उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां, दिल्ली पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस अग्निकांड में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम के साध नगर में हुई इस भीषण आग की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस त्रासदी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें समन्वय के साथ बचाव कार्य में जुटी हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि आग लगने के कारणों और सुरक्षा में हुई किसी भी चूक का पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की है।
मणिपाल अस्पताल
प्रवेश - पुरुष, 35 वर्ष
कमल - पुरुष, 40 वर्ष
आशु - महिला, 32 वर्ष
नाबालिग लड़की - 12 वर्ष
नाबालिग लड़की - 6 वर्ष
नाबालिग लड़की - 5 वर्ष
आईजीआई अस्पताल
9. अज्ञात