नई दिल्ली

दिन में एक ही बार भोजन कर रहे हैं PM मोदी, जानिए क्या है वजह !

भारत के प्रधानमंत्री इन दिनों, दिन में एक ही वक्त भोजन कर रहे हैं। हाल ही में ओलंपिक खिलाड़ियों से एक मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने इसकी जानकारी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 3:01 PM IST
World Sanskrit Day 2021
World Sanskrit Day 2021

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री इन दिनों दिन में एक ही बार भोजन कर रहे हैं। पीएम ने अपने आवास पर चर्चा के दौरान ओलंपिक खिलाड़ियों को इस संबंध में जानकारी दी है। दरअसल, पीएम ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक्स के विजेताओं के साथ अपने आवास पर नाश्ते पर मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम ने अपने खाने-पीने की दिनचर्या का भी खुलासा कर दिया। कड़ी दिनचर्या का पालन करने के लिए पहचाने जाने वाले पीएम मोदी ने बताया कि वो इन दिनों, दिन में एक बार ही खाना खा रहे हैं।

भाजपा के ट्विटर हैंडर पर साझा किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल पर पीएम की ओलंपिक खिलाड़ियों से इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया गया है, जहां पीएम स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा किस्सा साझा कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने बताया कि वे चतुर्मास के दौरान केवल एक बार ही भोजन करते हैं।

चोपड़ा से बातचीत के दौरन पीएम मोदी ने उन्हें उनकी पसंदीदा डिश चूरमा पेश की। वहीं, खिलाड़ियों ने भी पीएम मोदी को उनके साथ खाने के लिए कहा। इसके जवाब में पीएम बोल पड़े कि वे चतुर्मास में दिन में एक बार ही खाना खाते हैं। बता दें कि हिंदू कैलेंडर में चतुर्मास चार महीनों की एक अवधि होती है। इस दौरान लोग व्रत और उपवास करते हैं और ईश्वर की आराधना करते हैं।

Published on: