25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ दिन पहले ही पुणे में बना था PM मोदी का मंदिर, अब हटाई गई प्रतिमा

पुणे में एक कार्यकर्ता द्वारा बनाए गए मंदिर से पीएम मोदी की मूर्ति हटा दी गई है। इसे एक बाजपा कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने बनवाया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 19 Aug 2021, 2:40 PM IST

पीएम मोदी का मंदिर

पीएम मोदी का मंदिर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता ने पुणें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modis statue) का मंदिर स्थापित किया था। यही नहीं इस मंदिर के अंदर पीएम मोदी की प्रतिमा भी लगाई गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर बनवाने वाले मयूर ने परिसर से मूर्ति को हटा लिया है। वहीं उनकी अभी तक इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि उन्होंने मंदिर से मूर्ति को क्यों हटाया है।

मयूर मुंडे ने बनवाया था मंदिर

जानकारी के मुताबिक ये मंदिर मयूर मुंडे नाम के एक कार्यकर्ता ने बनवाया था। मयूर का कहना है कि पीएम मोदी ने कई विकास के कार्य किए हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया है, इसीलिए मैंने पीएम का मंदिर बनवाया। इस दौरान पीएम ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम किया है।'

मुंडे ने बताया था कि प्रधानमंत्री की प्रतिमा, निर्माण में लगे जयपुर के लाल मार्बल और निर्माण की लागत 1.6 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मोदी को समर्पित एक कविता भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी 20 अगस्त को सोमनाथ में कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्धाटन

एनसीपी और राकांपा का प्रदर्शन जारी

इस मंदिर के बनने के बाद से ही एनसीपी और राकांपा के कई नेताओं ने प्रदर्शन जारी था। एनसीपी की नगर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने इस मुद्दे प? पीएम मोदी ?? पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि 'शहर में आशावाद व्याप्त हो गई है कि अब ईंधन की कीमतों में कमी आएगी। महंगाई घटेगी और लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे। हम यहां आए हैं और देखा कि मंदिर से ‘भगवान’ गायब हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग