नई दिल्ली

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट टला

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी हत्यारे आफताब का पॉलीग्राफी आज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि आफताब की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण टेस्ट को टाल दिया गया है। अब श्रद्धा के आरोपी हत्यारे का कल पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2022, 9:05 PM IST
polygraph-test-on-aaftab-poonawala-shraddha-murder-accused_1.jpg
Polygraph test on Aaftab Poonawala, Shraddha murder accused

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अभी तक दिल्ली पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है, जिसके कारण पुलिस लगातार हत्यारे आफताब से पूछताछ के साथ सबूत खोजने में लगी हुई है। इसी के तहत पुलिस ने दिल्ली की साकेत कोर्ट से आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की परमिशन ली थी। जांच कर रही पुलिस का मानना है कि पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब हत्या से जुड़े कई राज खोल सकता है। सुबह से खबर मिल रही थी कि आरोपी हत्यारे आफताब का आज पॉलीग्राफ टेस्ट होगा, लेकिन शाम होते-होते स्पेशल सीपी IPS ने जानकारी दी कि आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आफताब की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण आज होने वाला पॉलीग्राफी टेस्ट टाल दिया गया है क्योंकि खराब तबीयत टेस्ट के नतीजों को प्रभावित कर सकता है। अब कल यानी गुरूवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है।

पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद होगा नार्को टेस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद नार्को टेस्ट होगा, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि अगर कल पॉलीग्राफी टेस्ट होगा तो क्या कल ही नार्को टेस्ट भी किया जाएगा? या फिर पॉलीग्राफी टेस्ट टलने के बाद नार्को टेस्ट को भी आगे के लिए टाला जाएगा।

पॉलीग्राफी टेस्ट के रिजल्ट को कोर्ट नहीं करती स्वीकार्य
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पॉलीग्राफ टेस्ट के परिणाम कोर्ट में मान्य नहीं हैं। यह टेस्ट केवल इनवेस्टिगेटर को उनकी जांच में सहायता करने और संदिग्ध से लीड प्राप्त करने के लिए किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, श्रद्धा की शिकायत पर क्यों नहीं हुई थी कार्रवाई होगी जांच

Updated on:
23 Nov 2022, 9:05 PM IST
Published on: