नई दिल्ली

“भ्रम में मत रहिए कि मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे, बीजेपी आने वाले दशकों तक राजनीती में मज़बूत ताकत बनी रहेगी!” – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि राहुल गांधी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे। साथ ही प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बीजेपी आने वाले दशकों तक राजनीती में मज़बूत ताकत बनी रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2021, 1:34 PM IST
screenshot_2021-10-28_collage_maker_befunky_create_photo_collages2.png
Prashant Kishor says PM Modi will not be out of power

नई दिल्ली। जाने-माने चुनावी रणनीतिज्ञ और इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के प्रमुख प्रशांत किशोर ने हाल ही में गोवा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर गोवा में तृणमूल कांग्रेस की चुनावी नीति पर बात करने के साथ ही प्रशांत किशोर ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के बारे में भी बात की।

"भ्रम में मत रहिए कि मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे"

प्रशांत किशोर ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी समझते है कि वह कुछ समय में नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देंगे, तो उन्हें इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं होने वाला। किशोर के अनुसार पीएम मोदी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उन्हें कभी भी काउंटर नहीं किया जा सकता और अंदाज़ा लगाकर भी योजना बनाना आसान नहीं है । ज़्यादातर लोग पीएम मोदी की ताकत को समझने में समय और कोशिश नहीं लगाते और न यह समझने की कोशिश करते हैं की पीएम मोदी की लोकप्रियता का क्या कारण है। ऐसे में उन्हें कोई भी काउंटर नहीं कर सकता।

"बीजेपी आने वाले दशकों तक राजनीती में मज़बूत ताकत बनी रहेगी"

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि बीजेपी आने वाले दशकों तक राजनीती में मज़बूत ताकत बनी रहेगी। बीजेपी चाहे चुनाव जीते या हारे, वो सत्ता का केंद्र बने रहेगी। किशोर के अनुसार आने वाले कई दशकों तक कांग्रेस और अन्य पार्टियों को बीजेपी से लड़ना होगा। अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं भी रहते तो भी बीजेपी मज़बूत बनी रहेगी। ऐसे में यह सोचना की बीजेपी जा रही है बिलकुल गलत है, क्योंकि बीजेपी कहीं नहीं जा रही है।

Published on: