नई दिल्ली

ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, कहा- ‘एजेंसियां अब भाजपा का चुनावी टूलकिट बन चुकी हैं’

Priyanka Chaturvedi Statement: ममता बनर्जी पर दर्ज एफआईआर (FIR) को लेकर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अब बीजेपी की जेब में हैं और वे चुनाव के लिए उनका 'टूलकिट' बन चुकी हैं।

less than 1 minute read
priyanka chaturvedi
ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, फोटो सोर्स-IANS

Priyanka Chaturvedi attack on BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, उन्होंने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने तमाम केंद्रीय एजेंसियों को अपनी जेब में रख लिया है और चुनाव जीतने के लिए ये एजेंसियां अब पूरी तरह से उनका एक 'टूलकिट' बन चुकी हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि आज देश में केवल उन्हीं लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है जो पूरी ताकत के साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में अब देश की जनता को खुद ही यह देखना और समझना होगा कि जिन संवैधानिक एजेंसियों को देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए था, वे किस तरह एक राजनीतिक दल (BJP) के इशारों पर काम कर रही हैं।

Published on:
13 Jun 2026 03:56 pm