नई दिल्ली

‘केवल खून-खराबा चाहती है भाजपा’, उत्तम नगर हत्याकांड पर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना

Rahul Gandhi: उत्तम नगर में होली के दिन हुई घटना पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए हिंसा और नफरत फैलाने के आरोप लगाए हैं।
2 min read
Rahul Gandhi lashes out at BJP over Uttam Nagar massacre

Rahul Gandhi: दिल्ली के उत्तम नगर में होली दिन हुई घटना को लेकर अब सियासी नेताओं का बयान लगातार सामने आ रहा है। पहले AIMIM के चीफ असद्ददीन औवैसी ने पुलिस पर सवाल खड़ा किया अब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भाजपा को लपेटे में लिया है। दरअसल, उन्होंने सत्ता दल आरोप लगाते हुए कहा है कि 'भाजपा केवल खून-खराबा ही चाहती है। यह पार्टी नफरत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के जरिए उत्तम नगर की घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस हिंसा को मानवता के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को नफरत की राजनीति की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। राहुल गांधी ने रेखांकित किया कि इस पूरे विवाद में जहाँ एक ओर तरुण नामक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, वहीं दूसरी ओर एक पूरा परिवार लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेलने को मजबूर है।

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा-'देश को अब और खून-खराबा नहीं चाहिए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा और उसका पूरा 'इकोसिस्टम' नफरत के तवे पर हिंसा की रोटियां सेंकने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देता। शांति और सद्भाव की जगह वे केवल विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं।'

राहुल गांधी ने की जनता से अपील

राहुल गांधी ने दिल्ली की जनता से ट्वीट करते हुए धैर्य और संयम बनाए रखने की भावुक अपील की है। उत्तम नगर की घटना के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच, गांधी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार के उकसावे या अफवाहों के बहकावे में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ तत्व समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्लीवासियों को अपनी समझदारी से शांति का परिचय देना चाहिए। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि नफरत की राजनीति का मुकाबला केवल आपसी विश्वास से ही किया जा सकता है।

ओवैसी ने भी खड़ा किया सवाल

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने चिंता व्यक्त की कि उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के दावों के बावजूद, नफरत फैलाने वाली गतिविधियां और भड़काऊ बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि प्रशासन की ढुलमुल नीति और ठोस कार्रवाई के अभाव के कारण इलाके में असुरक्षा और सांप्रदायिक तनाव का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

Published on:
19 Mar 2026 03:53 pm